• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाजमोला बनाने वाली कंपनी को तगड़ा झटका, मिला इतने करोड़ का टैक्स नोटिस

Writer D by Writer D
17/10/2023
in Business, Main Slider
0
Dabur

Dabur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाजमोला, च्यवनप्राश, शहद, बालों में लगाने वाला तेल आदि कई प्रोडक्ट्स बनाने वाली देश की बड़ी एफएमसी कंपनियों में से एक डाबर (Dabur)  को बड़ा झटका लगा है। डेली यूज का सामान बनाने वाली कंपनी को जीएसटी का नोटिस मिला है। ये नोटिस 320 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। डाबर इंडिया ने इस बात की जानकारी खुद शेयर बाजार को दी है। डाबर इंडिया ने शेयर बाजार से कहा है कि वह संबंधित अथॉरिटी में इस नोटिस को चुनौती देगी।

कंपनी को 320 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस

कंपनी (Dabur)  की ओर से आए बयान के अनुसार डाबर को केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम, 2017 की धारा 74(5) के तहत टैक्स नोटिस दिया गया है। इसमें जीएसटी के रूप में 320.60 करोड़ रुपए ब्याज और जुर्माने के साथ भुगतान करने को कहा गया है। ऐसा ना करने पर शो कॉज नोटिस जारी करने की बात भी कही गई है।

हालांकि, डाबर (Dabur)  ने यह साफ किया है कि जीएसटी की मांग से कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी के अनुसार प्रभाव अंतिम कर देनदारी तक सीमित होगा। कंपनी ने कहा कि यह नोटिस 16 अक्टूबर को जीएसटी इंटेलिजेंस डायरेक्ट्रेट (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल यूनिट ओर से जारी किया गया था।

शेयर बाजार पर नहीं दिखा असर, क्यों?

कंपनी (Dabur)  की ओर से 320.6 करोड़-टैक्स डिमांड नोटिस से संबंधित अपडेट शेयर बाजार बंद होने से कुछ समय पहले दी थी। जिसकी वजह इस नोटिस का असर कंपनी के शेयरों में देखने को नहीं मिला। बाजार बंद होने के बाद कंपनी का शेयर बीएसई पर 540।05 था, जो पिछले दिन के बंद के मुकाबले 0.55 फीसदी ज्यादा था। वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 540.75 रुपए पर ओपन हुआ था और कारोबार सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 542.90 रुपए के साथ हाई पर गया था। वैसे कंपनी का मार्केट कैप 95,698.73 करोड़ रुपए है।

पहली तिमाही में इतनी हुई थी कमाई

डाबर (Dabur) सने अभी तक जुलाई-सितंबर अवधि के तिमाही नतीजे जारी नहीं किए हैं। कंपनी ने 6 अक्टूबर को शेयर बाजार को बताया था कि सामान्य से अधिक देर से त्योहारी सीजन शुरू होने और थोड़ी कम मानसूनी बारिश के कारण एफएमसीजी कंजंप्शन में सुधार धीरे-धीरे हुआ है।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रोफिट 3.5 फीसदी बढ़कर 456.6 करोड़ रुपए था। जो एक साल पहले की अवधि में 441 करोड़ रुपए था। इसी अवधि में रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 2,822.4 करोड़ रुपए से 3,130.5 करोड़ रुपए हो गया।

Tags: #GSTBusiness Newsdabur india
Previous Post

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून व्यवस्था

Next Post

दुबई में धामी की उपस्थिति में 5,450 करोड़ के निवेश एमओयू साइन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
CM Dhami

दुबई में धामी की उपस्थिति में 5,450 करोड़ के निवेश एमओयू साइन

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ ने लगाई 13 फीट ऊंची जंप, वीडियो देखकर फैंस हुए दंग

05/04/2022
weather

इस राज्य में मेहरबान हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

29/07/2021
Aly Goni Jasmin Bhasin

दोस्त अली गोनी ने शेयर किया जैस्मीन भसीन का रोते हुए वीडियो

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version