• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नमो भारत’, भविष्य के भारत की झलक : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
20/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन ‘नमो भारत’ (Namo Bharat) को राष्ट्र को समर्पित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को कहा कि यह ट्रेन भविष्य के नये भारत की झलक प्रस्तुत करती है।

श्री मोदी (PM Modi) ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक शुरु की गयी रैपिडएक्स रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि नमो भारत ट्रेन नए भारत को परिभाषित करती है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत ट्रेन नए भारत का संकल्प है। यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होने देशवासियों से संकल्प भी लिया कि रेल उनकी संपत्ति है और इसको किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचायेंगे और न ही किसी को ऐसा करने की इजाजत देंगे।

विपक्षी दलों पर तंज कसते हुये उन्होने कहा “ लगभग चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर ‘नमो भारत’ का संचालन प्रारंभ हो गया है। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा एक डेढ़ साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा। ”

उन्होने (PM Modi) कहा “ शताब्दी का तीसरा दशक भारतीय रेल के कायाकल्प होने का दशक है। इस दस साल में पूरी रेल आपको बदली नजर आयेगी। मुझे छोटे सपने देखने की आदत नहीं है और न ही मरते मरते चलने की आदत है। आज की युवा पीढी को गांरटी देना चाहता हूं कि दशक के अंत तक भारत की ट्रेनों को दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं पायेंगे। सुरक्षा,सुविधा,सफाई,सामंजस्य,संवेदना,सामर्थ्य के दम पर भारतीय रेल दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा “ भारतीय रेल 100 फीसदी बिजलीकरण के लक्ष्य से बहुत दूर नहीं है। आज नमो भारत शुरू हुयी है। इससे पहले वंदे भारत के रूप में आधुनिक ट्रेन देश को मिली। देश में मल्टी माडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी बहुत तेजी से काम चल रहा है। यातायात के माध्यमों को आपस में जोडा जा रहा है। ‘नमो भारत’ में इसका ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन मेरठ,गाजियाबाद मेट्रो,बस अड्डे को आपस में जोडेगी। अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने के बाद घर और दफ्तर के लिये दूसरा साधन नहीं तलाश करना पड़ेगा।”

देश को मिली पहली रैपिडएक्स ट्रेन, PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ की ‘नमो भारत’ की सवारी

श्री मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बदलते भारत में देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे। लोग स्वच्छ हवा में सांस लें। कूड़े करकट के ढेर हटें। यातायात के अच्छे साधन हो। इलाज की अच्छी व्यवस्था हो। ”

उन्होने कहा कि आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत ट्रेन’ राष्ट्र की समर्पित हुई है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा “ आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5जी लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है।”

उन्होने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग आठ लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत जी20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है।

श्री मोदी ने कहा “ आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है। अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है। नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है। नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है।”

प्रधानमंत्री ने कहा “ अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। ”

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत ने हमें नए भारत की झलक दिखाई। आज देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य नए बुनियादी ढांचे का गवाह बन रहा है। यह डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि आज यूपी के पांच शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं हैं। जनवरी में मेट्रो रेल आगरा में भी सेवाएं शुरू होंगी। वाराणसी में भी रोपवे सेवा का निर्माण कार्य चल रहा है।

Tags: ghaziabad newsnamo bharat trainpm modiRapidX Trainup news
Previous Post

‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश’, कमल नाथ का सपा प्रमुख पर निशाना

Next Post

उत्तर प्रदेश को विद्युत की दुर्व्यवस्था से हमेशा के लिए निकालना है: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
Next Post
AK Sharma

उत्तर प्रदेश को विद्युत की दुर्व्यवस्था से हमेशा के लिए निकालना है: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2020

बिहार चुनाव : तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, वोटरों में उत्साह

07/11/2020
ganesh jayanti

भक्तों की सारी परेशानियां, बाधाएं दूर करते है विघ्नहर्ता

17/08/2020
राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू, ट्रस्ट ने कहा- यथासंभव करें दान

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version