• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी महानवमी, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

Writer D by Writer D
23/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Mahanavami

Mahanavami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की नवमी तिथि पर आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखा जाता है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही नवरात्र पर्व का समापन होता है। कन्या पूजन और हवन भी किया जाता है। अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, शारदीय नवरात्र की महानवमी (Mahanavami ) तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन योगों में मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है।

महानवमी (Mahanavami ) शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र की महानवमी (Mahanavami ) तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक है। उसके बाद आश्विन मास की दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। शुभ मुहूर्त की अवधि में पूजा और हवन किया जा सकता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

नवरात्र की महानवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06:26 से शाम 05:14 तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग में मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस योग में शुभ कार्य किए जाते हैं।

रवि योग

नवरात्र की महानवमी तिथि पर रवि योग भी बन रहा है। इस योग का निर्माण पूरे दिन रहेगा। रवि योग को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ मानते हैं। रवि योग में देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्रत करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

करण

शारदीय नवरात्र के की महानवमी पर बालव, कौलव और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है। बालव, कौलव और तैतिल को शुभ माने जाते हैं। इस योग में मां की पूजा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आपको माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

Tags: mahanavamiMahanavami mantraMahanavami pujanavratri
Previous Post

नवरात्र का आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानें मंत्र और भोग

Next Post

विजयादशमी पर भगवान राम ने की थी इस देवी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Dussehra

विजयादशमी पर भगवान राम ने की थी इस देवी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Nevado de Ruiz volcano

लगातार गरज रहा है ज्वालामुखी, रह-रहकर कांप रहा है ये देश

01/04/2023
गुजरात पंचायतों के लिए मतदान जारी

गुजरात : 31 ज़िला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं व 231 तालुक़ा पंचायतों के लिए मतदान जारी

28/02/2021
Terrorists

आतंक पर वार, 36 घंटे में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

25/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version