• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों के कार्यों से भी सीखेंगे बच्चे

Writer D by Writer D
23/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Shri Anna Mahotsav

Shri Anna Mahotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार श्री अन्न (मिलेट्स) पर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत योगी सरकार की पहल पर दिसंबर में कृषि कुंभ 2.0 प्रस्तावित है। इसके पहले 27 से 29 अक्टूबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव (Shri Anna Mahotsav) व राज्य स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला भी कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ 9CM Yogi) इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में कृषि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के छात्र भी हिस्सा लेकर मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों के कार्यों से अवगत होंगे।

हर जनपद से 50 प्रगतिशील किसान लेंगे हिस्सा

त्रिदिवसीय महोत्सव (Shri Anna Mahotsav) के जरिए एक तरफ जहां प्रगतिशील किसानों से भावी पीढ़ी को जोड़कर खेत-खलिहान की चर्चा होगी, वहीं मिलेट्स उत्पादों के लिए अन्य किसानों को प्रेरित भी किया जाएगा। सरकार महोत्सव के माध्यम से मिलेट्स फसलों के उत्पादन, उपभोग, विपणन, निर्यात आदि के बारे में भी जागरूक करेगी। सम्मेलन में हर मंडल के हर जनपद से 50 प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के 10 प्रतिनिधि व 10 प्राविधिक सहायक भी हिस्सा लेंगे।

यहां श्री अन्न के उत्पादों के 40 स्टॉल भी लगेंगे। इसमें एफपीओ, प्रतिभागी व मिलेट्स पर काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। इसके जरिए लोग मिलेट्स उत्पादों के फायदों से भी अवगत होंगे।

लखनऊ, मेरठ व कानपुर के सर्वाधिक किसानों की रहेगी सहभागिता

अन्न महोत्सव (Shri Anna Mahotsav) में सभी 18 मंडल के किसान हिस्सा लेंगे। इसमें लखनऊ, मेरठ व कानपुर मंडल की तरफ से सर्वाधिक किसानों की सहभागिता रहेगी। कृषि विभाग के मुताबिक

27 को लखनऊ व कानपुर से 420-420, अयोध्या के 350, देवीपाटन से 280, बस्ती से 210, आजमगढ़ से 160 किसान, एफपीओ व प्राविधिक सहायक प्रतिनिधि के तौर पर रहेंगे। 28 को मेरठ मंडल से 420, मुरादाबाद से 350, आगरा- अलीगढ़ से 280-280 रहेंगे। इसी दिन कृषि विश्वविद्यालय से 250, सहारनपुर से 160, कृषि महाविद्यालय से 100 छात्र-शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी।
29 को गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी व बरेली 280-280, झांसी, चित्रकूट व मीरजापुर मंडल के 160-160 किसान हिस्सा लेंगे।

Tags: Lucknow NewsShri Anna Mahotsavup news
Previous Post

मातृ शक्ति के सशक्तिकरण पर सदैव रहा है सनातन का जोर: सीएम योगी

Next Post

गोमती, घाघरा नदियों के तल में उपखनिजों की जांच कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
CM Yogi

गोमती, घाघरा नदियों के तल में उपखनिजों की जांच कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

benefits of toothpaste

टूथपेस्ट हैं बड़े काम की चीज, फायदे जान चौंक जाएंगे

10/01/2025
Rhea Chakraborty

सुशांत बैंक स्टेटमेंट का मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाती थी श्रुति

05/09/2020
Australia India Test Series

गाबा में चल रहे आखिरी टेस्ट में भारत का गिरा चौथा विकेट, पुजारा आउट

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version