• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद…’, मां के जागरण के दौरान युवती ने लगाए नारे

Writer D by Writer D
24/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Jagran

Slogans of Pakistan Zindabad raised in Jagran

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिले में देवी के जागरण (Jagran) के दौरान माहौल बिगाड़े का प्रयास किया गया। विशेष समुदाय की एक युवती मंच पर चढ़ी। मां दुर्गा की प्रतिमा पर काला कपड़ा फेंका और गायक से माइक छीनकर ‘इस्लाम जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद’ ( Pakistan Zindabad) के नारे लगाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवती को मंच से नीचे उतारा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, घटना जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की देर रात को सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित देवी जागरण (Jagran) के दौरान हुई थी, जिसके बाद वहां पर हंगामा मच गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह चौरी बाजार में मसकनवा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

मां के दरबार (Jagran) में लगे इस्लामिक और देश विरोधी नारे

सुबह होते ही यह घटना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने चक्का जाम कर मुस्लिम युवती की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों का तितर-वितर किया और जाम हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान समुदाय विशेष के करीब आधा दर्जन लोग पंडाल के आसपास खड़े रहे, लेकिन युवती को किसी ने नहीं रोका।

इस मामले पर डिप्टी एसपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि एक मुस्लिम युवती ने मंच पर चढ़कर देश विरोधी नारे लगाए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इस घटना में जो भी लोग दोषी होंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: basti newsup news
Previous Post

रावण के जलते ही गूंजा जय श्रीराम, लखनऊ में कई इलाकों में रावण दहन

Next Post

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 149 रनों से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
SA vs BAN

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 149 रनों से हराया

यह भी पढ़ें

बीएमसी के ज्वाइंट ​​कमिश्नर से भारी चूक

बीएमसी के ज्वाइंट ​​कमिश्नर से भारी चूक, पानी की जगह पिया सैनिटाइजर

03/02/2021
attacked on bus

पश्चिम बंगाल : दवा की दुकान में हुआ विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

26/10/2020
BTP का समर्थन

गहलोत सरकार को बड़ी राहत, BTP के विधायकों ने समर्थन देने की घोषणा की

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version