• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SA vs BAN: दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 149 रनों से हराया

Writer D by Writer D
24/10/2023
in खेल
0
SA vs BAN

SA vs BAN

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। दक्षिण अफ्रीकी (SA vs BAN) खिलाड़ियों ने पहले बल्ले से कमाल और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए आज यहां खेले गये विश्वकप के 23वें मुकाबले में बंगलादेश को 149 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। महमुदउल्लाह 111 की शतकीय पारी बेकार गई और बंगलादेश की पूरी टीम 46.4 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई।

383 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत बेहद खराब रही है और उसके छह बल्लेबाज 81 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। सलामी बल्लेबाज तंज़िद हसन 12 को मार्को की गेंद पर क्लासन ने कैच आउट किया। लिटन कुमार दास 22 रन को रबाडा ने अपना शिकार बनाया। छठें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरे विकेट के रूप में नजमुल शान्तो शून्य को मार्को ने क्लासन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियम्स ने कप्तान शाकिब अल हसन एक रन को क्लासन के हाथों कैच आउट करा दिया। 12वें ओवर में मुशफ़िक़ुर रहीम आठ रन कोएत्जी का शिकार बने। बंगलादेश की ओर से सबसे अधिक 111 रन महमुदउल्लाह ने बनाये। उन्हेें दक्षिण अफ्रीकी की जीत के अंतर कम करने का प्रयास किया। वे कोएत्जी की गेंद पर 47 ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज थे। उन्हें मार्को ने कैच आउट किया। मेहदी हसन मिराज़ 11रन, नासुम अहमद 19 रन, हसन महमूद 15 रन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान 11 रन बनाये और शोरिफ़ुल इस्लाम छह रन बना कर नाबाद रहे। महमुदउल्लाह 111 की शतकीय पारी बेकार गई और बंगलादेश की पूरी टीम 46.4 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कोएत्जी ने तीन, जानसेन, रबाडा और विलियमंस ने दो-दो, तथा केशव महाराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक 174 रन और हाइनरिक क्लासन की 90 रनों की तूफानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप 2023 केे 23वें मुकाबले में बंगलादेश के खिलाफ 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

BAN vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगा

आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को धीमी शुरुआत दी। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका सातवें ओवर में रीजा हेंड्रिक्स 12 रन रूप में लगा है। हेंड्रिक्स को शोरिफुल इस्लाम ने बोल्ड आउट किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रासी वान दर दुसें एक रन को मिराज ने पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर दक्षिण अफ्रीका 36 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुका था। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान एडन मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए डिकॉक के साथ 131 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मजूबत स्थिति में ला दिया। मार्करम 69 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन बनाए। तीसरे विकेट के रूप में उन्हें शाकिब ने 31वें ओवर में लिटन के हाथों कैच कराया। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 167 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते मैदान के चारों ओर शॉट लगाये। क्लासेन 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक एक छोर थामें हुए तूफानी बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 101 गेंदों में शतक बनाया। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा और अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में 20वां शतक था।

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका 46वें ओवर में क्विंटन डिकॉक 174 रन के रूप में लगा। उन्हें हसन महमूद ने नसुम के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। डिकॉक ने 140 गेंदों में 15 चौकों और सात छक्कों की मदद से 174 रन की पारी खेली। उन्होंने क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट हाइनरिक क्लासन 49 गेंदों में 90 रन के रूप में गिरा। उन्होंने महमूद ने महमुदउल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। मिलर 34 रन और मार्को जानसेन एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 382 रन बनाये।

बंगलादेश की ओर से हसन महमूद ने दो विकेट लिये। वहीं शाकिब अल हसन, शोरिफ़ुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: SA vs BANWorld CupWorld Cup 2023
Previous Post

‘पाकिस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद…’, मां के जागरण के दौरान युवती ने लगाए नारे

Next Post

मुख्य आरक्षी ने फांसी लगायी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dickie Bird
Main Slider

फेमस अंपायर डिकी बर्ड का निधन, टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का बने थे गवाह

23/09/2025
Pakistan Team
Main Slider

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

17/09/2025
ICC rejects PCB's demand to remove match referee
खेल

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

16/09/2025
Team India defeated Pakistan by 7 wickets
Main Slider

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, कुलदीप-सूर्या के दम पर सुपर-4 में एंट्री

14/09/2025
PM Modi congratulated the Indian women's hockey team
Main Slider

एशिया कप में महिला हॉकी टीम ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

14/09/2025
Next Post
Suicide

मुख्य आरक्षी ने फांसी लगायी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

15/08/2024

उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय सीमांत क्षेत्रों के विकास पर धामी-शाह की चर्चा

05/04/2022
Sub Inspector

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

13/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version