• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक लगने से पहले कर लें ये खास काम

Writer D by Writer D
28/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chandra Grahan

Chandra Grahan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 28 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा। भारतीय समयानुसार, आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की गहरी छाया 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी, जिसका समय एक घंटा 19 मिनट होगा। यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जाता है इसलिए, इसका सूतक 28 अक्टूबर यानी आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखने जा रहा है तो आइए जानते हैं कि सूतक काल लगने से पहले कौन से खास काम निपटा लेने चाहिए।

तुलसी का प्रयोग

सनातन धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है और ग्रहण काल में भी तुलसी का प्रयोग करना सबसे शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो, ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी डाल देनी चाहिए। इससे ग्रहण का खाने पीने की चीजों पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और उसे बाद में खाया जा सकता है। हालांकि तुलसी के पत्तों को तोड़ने का भी एक निश्चित समय होता है। आपको न तो ग्रहण काल में तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए और न ही सूतक काल में। बेहतर होगा कि आप सूतक काल से पहले ही तुलसी के पत्तों को तोड़कर रख लें और ग्रहण लगने से पहले ही उन्हें खाने में डाल दें।

मंदिर के कपाट

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने से पहले सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इन्हें चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोला जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अवधि में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में देवी-देवताओं की पूजा वर्जित होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने घर के मंदिरों के कपाट भी बंद ही रखें। इन्हें सूतक काल के प्रारंभ से लेकर ग्रहण समापन तक बंद रखें।

घर में जला लें दीपक

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के दिन शरद पूर्णिमा का संयोग बन रहा है इसलिए इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं, ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन ग्रहण से पहले और ग्रहण के दौरान दीपदान भी किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कहां कहां लगेगा?

यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में दिखेगा देगा। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।

Tags: chandra grahanChandra Grahan 2023chandra grahan dateChandra Grahan sutak kalChandra Grahan upaaylast Chandra Grahansutak ka;Sutak period
Previous Post

’20 करोड़ नहीं देने पर जान से मार देंगे’, मुकेश अंबानी को मिली धमकी

Next Post

22 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध की मिली लाश, आत्महत्या का शक

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Akshaya Tritiya
धर्म

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन जरूर करें ये उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

19/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

19/04/2026
Next Post
dead body of shooter

22 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध की मिली लाश, आत्महत्या का शक

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

11/08/2021
Dr. Rajesh Kumar

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब

30/06/2025

धूम मचाने आया लग्जरी फोल्डेबल फोन Samsung W22 5G, होश उड़ा देंगी ये खूबियां

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version