• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ की पूजा में भरा जाता है करवा, जानें इसकी मान्यता

Writer D by Writer D
31/10/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत शादीशुदा महिलाएं हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखती हैं. ये व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है. इस साल ये व्रत 1 नवंबर दिन बुधवार को रखा जाएगा. यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं. इस दिन रात्रि में चांद की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है. महिलाएं चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं. ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन पूजा में मिट्टी के करवे का प्रयोग किया जाता है. यह बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है.

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है और रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है. करवा चौथ की पूजा में करवा का विशेष महत्व होता हैं. करवा मिट्टी का बना एक मटका नुमा होता है. जिसके एक नलकी नुमा आकार भी होता है. इस करवे को मां देवी का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है. मिट्टी के करवे को पूजन विधि में खास माना जाता है. शादी के समय लड़कियों को मायके से करवा दिया जाता है, जिसे महिलाएं शादी के बाद हर करवा चौथ पर उपयोग करती हैं.

ये पूजा का है नियम

करवा चौथ (Karwa Chauth) पूजा के दौरान दो करवे रखे जाते हैं. इनमें से एक देवी मां का होता है और दूसरा सुहागिन महिला का. करवा पूजा में करवा चौथ की व्रत कथा सुनते समय दोनों करवे पूजा के स्थान पर रखे जाते हैं और करवे को साफ करके उसमें रक्षा सूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के मिश्रण से एक स्वस्तिक चिह्न बनाया जाता है. इसके बाद करवे पर 13 रोली की बिंदी को रखकर हाथ में गेहूं या चावल के दाने लेकर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है.

पूजा में क्यों होते हैं दो करवे

करवा चौथ (Karwa Chauth)  की पूजा करते समय और करवा चौथ व्रत कथा सुनते समय दो करवा पूजा के स्थान पर जरूर होने चाहिए. एक वो जिससे महिलाएं अर्घ्य देती हैं यानी जिसे उस महिला की सास ने दिया होता है और दूसरा करवा वो होता है जिसे करवा बदलने वाली प्रक्रिया करते वक्त महिला अपनी सास को करवा देती हैं. करना को सबसे पहले अच्छे से साफ किया जाता है. धर्म शास्त्र के मुताबिक, करवा पंच तत्वों का प्रतीक माना जाता है. मिट्टी के करवा में पांच तत्व होते हैं, जैसे कि जल, मिट्टी, अग्नि, आकाश, वायु इन सभी से व्यक्ति का शरीर भी बना है. इसलिए करवा भरने का विशेष महत्व होता है.

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2023Karwa Chauth muhuratkarwa Chauth puja
Previous Post

बल्क ड्रग पार्क के लिए खरा सोना साबित हाेगा बुंदेलखंड का ललितपुर

Next Post

कब है गोपाष्टमी, जानें कैसे करें गाय की पूजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
Gopashtami

कब है गोपाष्टमी, जानें कैसे करें गाय की पूजा

यह भी पढ़ें

head constable

चार साल से दरोगा बनकर नौकरी करता रहा हेड कांस्टेबल, निपटा दिये इतने केस

10/02/2022
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश एंकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दूसरा वांटेड अपराधी फरार

22/11/2020
rohingya

जम्मू में हिरासत में लिए गए रोहिंग्याओं की नहीं होगी रिहाई : सुप्रीम कोर्ट

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version