• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजराइल-हमास जंग के बीच सऊदी अरब में जश्न, शकीरा के डांस को लेकर भारत में भी गुस्सा

Writer D by Writer D
30/10/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। पिछले 24 दिनों से इजराइल और हमास (Israel-Hamas War) के बीच खूनी जंग जारी है। गाजा में इजराइल के हमलों में बड़ी संख्या में मुस्लिम नागरिक मारे गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जंग ने गाजा में 8 हजार से ज्यादा जाने ली, इनमें 3200 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। जंग के दौरान गाजा के ज्यादातर इलाके मलबे में तब्दील हो गए हैं। लोग मर रहे हैं। हर ओर चीख पुकार मची है। इन सबके बीच मुस्लिम देश सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। सऊदी अरब में ‘रियाद सीज़न’ का आयोजन किया गया है, जिसमें सिंगिंग सुपरस्टार शकीरा ने अपनी परफॉर्मेंस दी।

जंग (Israel-Hamas War)के बीच शकीरा की परफॉर्मेंस पर सऊदी अरब को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लोगों ने सऊदी के जश्न पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इन लोगों में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं।

महबूबा ने एक्स पर लिखा है, ”जब दुनिया भर के लोग फिलिस्तीन में मौत और विनाश पर शोक मना रहे हैं, उस वक्त सऊदी अरब की पवित्र भूमि पर शकीरा के संगीत समारोह का आयोजन देखना निराशाजनक है। इस कठिन समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं फिलिस्तीन के लोगों के साथ हैं।”

मुस्लिम समुदाय के लोग लगातार पोस्ट कर सऊदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने दो तस्वीरें पोस्ट कर एक्स पर लिखा, ”ये दो तस्वीरें हैं। एक गाजा से और एक रियाद सऊदी अरब से। एक तस्वीर में गाजा के मुसलमान अक्सा मस्जिद की रक्षा के लिए नरसंहार का सामना कर रहे हैं और दूसरी तस्वीर में सऊदी के किंग सलमान शकीरा के साथ डांस कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए।”

Israel-Hamas War: कैफे पर इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत

जासमीन नाम की एक अन्य यूजर ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ”सऊदी अरब के रियाद में संगीत समारोह आयोजित किया गया है। इसकी योजना बिन सलमान ने बनाई है और शकीरा को आमंत्रित किया है। इसी समय गाजा के लोग हर दिन 18 घंटे क्रूर बमबारी का सामना कर रहे हैं।”

बता दें कि सऊदी अरब में ‘रियाद सीज़न 4’ का आयोजन 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (जीईए) के प्रमुख तुर्की अल-शेख ने बताया है कि महोत्सव का लक्ष्य 200000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करना है। शकीरा के अलावा इस कार्यक्रम में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Hamas warriyad season-4saudi arab
Previous Post

रेलवे में 10वीं के लिए बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन का तरीका

Next Post

महेंद्र सिंह धोनी बने इस बैंक ब्रांड एंबेसेडर, बेचेंगे ये प्रोडक्ट-सर्विसेज

Writer D

Writer D

Related Posts

125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी बने इस बैंक ब्रांड एंबेसेडर, बेचेंगे ये प्रोडक्ट-सर्विसेज

यह भी पढ़ें

corona vaccination in up

यूपी में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज, 14 जून से मजदूरों, रेहड़ी वालों के लिए चलेगा कैंपेन

09/06/2021
Ganesha

बुधवार के दिन करें गणेश पंच रत्न स्तोत्र का पाठ, घर में आएगी खुशहाली

13/03/2024
Mayawati

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से लोगों को भटका रही भाजपा: मायावती

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version