• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निपुण असेसमेंट टेस्ट में 31 लाख से ज्यादा छात्र ए प्लस कैटेगरी में

Writer D by Writer D
31/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Nipun

Nipun Bharat Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बच्चों को निपुण (Nipun) बनाने में जुटी योगी सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। प्रदेश के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शिक्षा का स्तर जांचने के लिए कराए गए निपुण असेस्टमेंट टेस्ट (नैट) (Nipun Assessment Test) में यूं तो सभी 75 जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ए प्लस कैटेगरी हासिल करने वाले जिलों में प्रतिशत के हिसाब से गौतम बुद्धनगर, वाराणसी, कन्नौज और अंबेडकरनगर जैसे जिलों ने खास सफलता हासिल की है।

ए प्लस कैटेगरी वो है जिसमें छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करते हैं। इसके तहत कक्षा एक से 3 तक के छात्रों के निपुण असेसमेंट टेस्ट में गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक 49.90 प्रतिशत छात्रों ने ए प्लस कैटेगरी हासिल की है तो वहीं कक्षा 4 से 8 में अंबेडकरनगर में सर्वाधिक 33.98 प्रतिशत छात्र ए प्लस कैटेगरी प्राप्त करने में सफल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को नैट का परिणाम घोषित किया है। इसके अनुसार कक्षा 1 से 3 और कक्षा 4 से 8 में 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने ए प्लस कैटेगरी में जगह बनाई है। टेस्ट में जो बच्चे अब भी कमजोर पाए गए हैं, उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

जौनपुर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ जैसे जिले भी रहे टॉप-5 में

जारी किए गए परिणामों के अनुसार कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों का ए प्लस कैटेगरी में प्रतिशत के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन गौतमबुद्धनगर का रहा है, जहां 49.90 प्रतिशत बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर वाराणसी (48.97 प्रतिशत), तीसरे पर कन्नौज (43.09 प्रतिशत), चौथे पर अंबेडकरनगर (42.47 प्रतिशत) और पांचवें पर जौनपुर (41.82 प्रतिशत) रहा है। इसी तरह कक्षा 4 से 8 तक में सबसे अच्छा प्रदर्शन अंबेडकरनगर का रहा, जहां 33.98 प्रतिशत छात्रों ने ए प्लस कैटेगरी हासिल की। इसके बाद कन्नौज (33.79 प्रतिशत), वाराणसी (33.61 प्रतिशत), सुल्तानपुर (28.51 प्रतिशत) और आजमगढ़ (28.21 प्रतिशत) भी टॉप-5 में रहे।

निपुण (Nipun) बनने की दिशा में आगे बढ़े छात्र

यदि ओवरआल पूरे रिजल्ट पर नजर डालें तो कक्षा एक से तीन तक में 30.49 प्रतिशत यानी कुल 15,56,366 छात्रों ने ए प्लस कैटेगरी हासिल की है। ए कैटेगरी (75 से 90 प्रतिशत अंक) पाने वाले छात्रों की संख्या 17.39 प्रतिशत यानी 8,87,738 है। बी कैटेगरी (60-75 प्रतिशत) में 24.72 प्रतिशत छात्र हैं, जिनकी कुल संख्या 12,61,765 है। सी कैटेगरी (50-60 प्रतिशत) में 11.65 प्रतिशत (5,94,673), डी कैटेगरी (40-50 प्रतिशत)में 5.18 प्रतिशत (2,64,257) और ई कैटेगरी (40 प्रतिशत से कम) में 10.58 प्रतिशत (5,39,945) बच्चे सम्मिलित हैं।

धामी सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा, करवा चौथ पर किया छुट्टी का ऐलान

कक्षा 4 से 8 तक के घोषित परिणामों में 15,66,902 छात्रों (19.79 प्रतिशत) ने ए प्लस कैटेगरी हासिल की है। वहीं, 28.03 प्रतिशत (22,20,033) ने ए कैटेगरी, 23.17 प्रतिशत (18,35,023) ने बी कैटेगरी,10.62 प्रतिशत (8,40,782) ने सी कैटेगरी, 7.11 प्रतिशत (5,62,897) ने डी कैटेगरी और 11.28 प्रतिशत (8,93,619) ने ई कैटेगरी प्राप्त की है।

Tags: Lucknow Newsnipun assessment testNipun Bharat MissionYogi Government
Previous Post

धामी सरकार ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा, करवा चौथ पर किया छुट्टी का ऐलान

Next Post

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

यह भी पढ़ें

accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन लोगों की मौत

27/03/2021
महिला कांग्रेस नेता की पिटाई beating of women Congress leader

देवरिया: महिला कांग्रेस नेता की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

11/10/2020
Give compensation for damaged crops within 24 hours: CM Yogi

24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: सीएम योगी

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version