• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेहरा देख योजनाओं का लाभ देती थीं पूर्व की सरकारें : सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/11/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि 2014 के पूर्व की सरकारें जाति, मत, मजहब और चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ देती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की योजनाओं का लाभ हर गरीब, वंचित, दलित, महिला, नौजवान, अन्नदाता किसान को बिना भेदभाव के पूरी तत्परता से मिल रहा है। इन योजनाओं के लाभार्थियों में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की बड़ी भागीदारी है।

सीएम योगी (CM Yogi) शुक्रवार को 271 करोड़ रुपये की लागत वाली 140 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह व भाजपा के क्षेत्रीय अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश, प्रदेश में व्यापक परिवर्तन आया है। हर व्यक्ति मत, पंथ, जाति, मजहब से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ खड़ा है। यह अवसर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी है। अभी 26 नवंबर की तिथि आएगी। इसी दिन बाबा साहब ने भारत के संविधान को लिखने का कार्य पूरा किया था। और, इस तिथि को प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया। बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना हर भारतीय का दायित्व है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि डॉ अंबेडकर के प्रति भावों को व्यक्त करने के लिए, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को दुनिया के सामने लाने का सशक्त माध्यम प्रदान करने का काम पीएम मोदी ने ही किया। पीएम मोदी बाबा साहब से जुड़े पावन स्थलों को आने वाली पीढ़ी की प्रेरणा के लिए तीर्थ के रूप में स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में 15 नवंबर को जनजाति दिवस मनाने की भी बात कही।

गरीबों, वंचितों को योजनाओं का लाभ बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के क्षेत्रीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की तरफ से गरीबों, वंचितों को योजनाओं का लाभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के रूप में हैं। उन्होंने पीएम आवास समेत कई योजनाओं की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ गरीबों को शौचालय मिले हैं जबकि देश के अंदर 10 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ मिला है। इसी तरह यूपी में 15 करोड़ तथा देश मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर एक करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री में रसोई गैस कनेक्शन मिले तो देश के अंदर यह संख्या 9 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली में एक-एक फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जा रही है।

पीएम स्वनिधि और स्वामित्व योजना से हो रहा गरीबों का उत्थान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने पीएम स्वनिधि योजना और स्वामित्व योजना को गरीबों का उत्थान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि में सर्वाधिक लाभार्थी महिलाएं और अनुसूचित जाति के लोग हैं। यूपी में 14 लाख गरीबों को इस योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी तरह प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से जिसका जहां मकान है, जमीन का पट्टा उसके नाम दिया जा रहा है। योजना से 75 लाख गरीबों, जिनमें बड़ी संख्या अनुसूचित जाति के लोगों की है, को लाभ मिल चुका है। सरकार दिसंबर 2023 तक एक करोड़ 25 लाख गरीबों को योजना के साथ जोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है।

परिवर्तन का माध्यम बनती हैं विकास की योजनाएं

271 करोड रुपये के विकास कार्यों की सौगात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। जिन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वह पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हैं।

इंसेफेलाइटिस से पीड़ितों में थी दलितों की सर्वाधिक संख्या

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से प्रतिवर्ष 1200 से 1500 तक होने वाली मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ितों में सर्वाधिक संख्या अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों की होती थी। आज डबल इंजन की सरकार ने इंसेफेलाइटिस को समाप्त कर बच्चों को जीने का अधिकार दिया है।

एससी युवाओं को विदेश तक पढ़ने को छात्रवृत्ति देगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सरकार ने तय किया है हर जनपद में अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोई भी अपने आप को उपेक्षित महसूस नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि उच्च शिक्षा के लिए देश के किसी भी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या दुनिया के किसी भी बड़े संस्थान में अनुसूचित जाति का युवा पढ़ने के लिए जाएगा तो सरकार उसे छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए लखनऊ में बाबा साहब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रहा है।

दलित महापुरुषों को किया नमन, दिवाली व छठ की शुभकामनाएं भी दिया

अनुसूचित वर्ग के क्षेत्रीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि समेत प्राचीन, वैदिक, मध्य व आधुनिक काल के दलित महापुरुषों को नमन करने के साथ ही सभी लोगों को दीपावली व छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

गरीबों का उत्थान करने वाली है मोदी-योगी सरकार : भूपेंद्र चौधरी

अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होता था। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती थी लेकिन गरीबों को ही हटाने पर लग जाती थी। जबकि मोदी-योगी सरकार गरीबों का उत्थान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश अराजकता की चपेट में था। दलितों के साथ शोषण, उत्पीड़न आम बात थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश विकास और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी है।

सम्मेलन को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद बृजलाल, रमापति राम त्रिपाठी, जगदम्बिका पाल, कमलेश पासवान समेत गोरखपुर क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश, जिला इकाइयों के पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में जनता की सहभागिता रही।

भुलई भाई को सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध पूर्व विधायक भुलई भाई को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना, कृषि विभाग, पीएम आवास योजना, पीएम रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया।

89 विकास कार्यों का लोकार्पण व 51 का शिलान्यास किया सीएम ने

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चंपा देवी पार्क मैदान से छह कार्यदायी संस्थाओं की 221.10 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आठ कार्यदायी संस्थाओं की 49.48 करोड़ रुपये की लागत वाली 51 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पित होने वाली विकास परियोजनाओं में सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की रही। कुल 50 परियोजनाओं पर 184 करोड़ 90 लाख 36 हजार रुपये खर्च कर 50 ग्राम पंचायतों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पेयजल की इन नई परियोजनाओं से पिपराइच, कैम्पियरगंज,गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

Tags: cm yogigorakhpur news
Previous Post

बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण और जैसी दुर्गति: सीएम योगी

Next Post

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी महसूस हुए झटके

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Earthquake

तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी महसूस हुए झटके

यह भी पढ़ें

यूपी सिपाही भर्ती up sipahi bharti

यूपी सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच व डॉक्यूमेंट सत्यापन 7 सितंबर से

04/09/2020
CM Dhami

संवरेगी आर्थिकी, मत्स्य पालकों में उत्साह

24/10/2024
MP Ad Singh arrested

Fertilizer Scam: लालू के करीबी सांसद एडी सिंह को ED ने किया गिरफ्तार

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version