• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तराखंड की देहरादून जेल से दिल्ली रोहिणी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से कूदकर पुलिस अभिरक्षा से फरार 40 हज़ार रुपए का इनामी बदमाश को 15 साल बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मुरादाबाद ने गुरूवार को दिल्ली से गिरफ्तार (Arrested) किया।

पुलिस उपाधीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस मुरादाबाद देवीलाल ने बताया कि 2005 में थाना विकासनगर देहरादून जेल में बंद राजीव उर्फ राजू उर्फ विवेक दास निवासी पुराना गिरिजाघर, टाउन हॉल समीप तहसील,सदर कोतवाली मुरादाबाद को जी4एस सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी पर तैनात महरौली दिल्ली से जीआरपी मुरादाबाद की टीम द्वारा आज गिरफ्तार (Arrested) किया गया ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजीव शातिर किस्म का अपराधी है।जो 15 वर्ष पूर्व पुलिस हिरासत में फरार हो जाने के बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता चला आ रहा था। उसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस मुरादाबाद द्वारा चालीस हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में तिलकनगर दिल्ली थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज है, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2005 में हत्या के एक मामले में भी उत्तराखंड देहरादून के विकास नगर थाने में मुकदमा पंजीकृत है, जबकि वर्ष 2008 में राजकीय रेलवे पुलिस थाना मुरादाबाद में भी मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि 07 मार्च 2008 को आरोपी राजीव को एक मामले में देहरादून जेल से दिल्ली रोहिणी एडीजे कोर्ट – 208 में पेशी को मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन ले जाने के दौरान सुबह के 03 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन के चांदपुर (बिजनौर) से रवाना होने के कुछ समय बाद ट्रेन की धीमी गति होते ही पेशाब करने के बहाने चकमा देकर ट्रेन से कूदकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फरार होने के बाद वह सीधे मुजफ्फरनगर में अपने दोस्त ललित के पास पहुंचा था, छह महीने बाद कानपुर में एक महिना, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर की एक जूता फैक्टरी में नौकरी की। फिर मुंबई की ओर रुख़ किया जहां एक साल तक रहने के बाद उसने विवेक दास पुत्र शंकर दास निवासी हाउस नंबर 202, समीप सेंट जोन पब्लिक स्कूल मैदान गढ़ी, थाना महरौली दिल्ली में नाम पता व हुलिया बदलकर गली गली सब्जी बेची उसके बाद उसने जी4एस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी पर लग गया।

इस दौरान उसकी भेंट वैस्ट बंगाल कोलकाता हल्दिया निवासी मानसी दास नामक युवती से हो गई और उसके साथ शादी कर ली। पुलिस हिरासत से फरार होने के 15 साल बाद राजीव उर्फ राजू उर्फ विवेक दास को सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से आज जीआरपी मुरादाबाद द्वारा घोषित 40 हज़ार रुपए के इनामी बदमाश राजीव उर्फ राजू उर्फ विवेक दास को जई4एस सिक्योरिटी कंपनी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

उप्र के ‘ज्योग्राफिकल इनफॉर्मेशन सिस्टम’ को और मुस्तैद बनाएगी योगी सरकार

Next Post

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट

07/05/2024
Chandrashekhar

‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल

11/01/2023
delhi police constable

Delhi Police Constable भर्ती में आज जारी हुए मार्क्स, यहां पर करें चेक

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version