• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव ने बढ़ाई अयोध्या की भव्यता, बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद

Writer D by Writer D
10/11/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। योगी सरकार (Yogi Government) इस साल अयोध्या में सरयू तट पर सातवां दीपोत्सव (Deepotsav) मनाने जा रही है। यहां भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण तो चल ही रहा है, मगर उससे पहले पिछले सात साल से हर वर्ष आयोजित हो रहे दीपोत्सव (Deepotsav) के कारण अयोध्या की भव्यता में चार चांद लग चुका है। दीपोत्सव ने देश-विदेश में अयोध्या को लेकर कौतुहल बढ़ा दिया है। यही कारण है कि अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इनमें भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं हीं विदेशी सैलानियों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में गहरी हो चुकी है।

साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपोत्सव (Deepotsav)प्रारंभ हुआ है इस बीच यहां 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। इस प्रकार वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। दीपोत्सव के दूसरे वर्ष 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 1,95,63,159 पाठकों ने वर्ष 2018 में अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। ऐसे ही वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया।

वर्ष 2020 में कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली। इस साल 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 सैलानी अयोध्या पहुंचे। वहीं वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल 1,57,43,790 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए।

इसी क्रम में वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल मिलाकर 2,21,38,805 पर्यटक अयोध्या दर्शन के लिए यहां पहुंचे। देखा जाए तो वर्ष 2021 में विदेशी पर्यटकों की संख्या कुछ काम रही फिर भी वर्ष 2022 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से बढ़े रोजी रोजगार के अवसर

अयोध्या में जैसे-जैसे राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच रहा है वैसे-वैसे यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से अयोध्या में रोजी रोजगार में भी तेजी से वृद्धि भी होने लगी है। लोगों का मानना है कि जनवरी माह में राम मंदिर में जब राम लला विराजमान होंगे तो यहां देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होगा।

इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या में विकसित की जा रही है।

Tags: ayodhya newsdeepotsavDeepotsav 2023Lucknow Newsup news
Previous Post

रामपुर प्रशासन ने सपा कार्यालय को किया सील, स्कूल को भी करवाया जा रहा है खाली

Next Post

गरीबों का कल्याण ही केन्द्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
AK Sharma

गरीबों का कल्याण ही केन्द्र व राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

राज्य के प्रमुख स्थलों से अयोध्या के लिए संचालित की जाएं बसें: सीएम धामी

05/01/2024
Horoscope

18 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धनलाभ

18/11/2022
mahant nritya gopaldas

महंत नृत्यगोपाल दास की हालत गंभीर, लेकिन नियंत्रण में, मेंदाता ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version