• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के अराब क्षेत्र में पुलिस ने कुएं से मिले शव के मामले का खुलासा करते हुये सोमवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या (Murder)  के पीछे अवैध संबंधों का मामला बताया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को थाना अराब क्षेत्र के गांव कुंजूपुर हवेली में एक कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान रामविलास निवासी थाना करहल जिला मैनपुरी के रूप में हुई थी। रामविलास की बहन की ससुराल कुंजपुर हवेली में है इसलिए उसका आना जाना लगा रहता है। रामविलास के अवैध संबंध गांव की सरिता देवी पत्नी दर्शन सिंह से हो गए थे।

उन्होने बताया कि दर्शन सिंह और उसके बड़े भाई कायम सिंह ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर रामविलास को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। योजना के मुताबिक दर्शन सिंह की पत्नी सरिता देवी ने पांच नवंबर को रामविलास को फोन करके अपने घर बुलाया था।

रात में महिला के पति और जेठ ने योजना के मुताबिक रामविलास की खुरपी से प्रहार कर फिर गला घोटकर हत्या (Murder) कर दी थी , उसके बाद शव को बांधकर पॉलिथीन में बंद कर कुएं में डाल दिया था। जिसे आठ नवंबर को ग्रामीणों ने देखने पर पुलिस को जानकारी दी थी।

पुलिस ने सोमवार को दर्शन सिंह और उसके भाई कायम सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानी पर हत्या में प्रयुक्त अलंकार भी बरामद कर लिया है जबकि महिला सरिता देवी अभी फरार है । वैधानिक कार्रवाई के उपरांत हत्याकांड के दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या

Next Post

प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Next Post
murder

प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Chaudhary Harmohan Singh

चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि: यादव महासभा ने अपने नेता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

25/07/2022
amit shah

बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- दो मई से सोनार बांग्ला युग की शुरुआत होगी

16/04/2021
hemp recovered

पुलिस ने दो मादक पदार्थ कारोबारियों को दबोचा, 4 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version