• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय सीमा में घुसे 2000 नागरिक, मिलिशिया ग्रुप PDF और सेना से छिड़ी जंग

Writer D by Writer D
14/11/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
PDF

PDF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

म्यांमार (Myanmar) के चिन राज्य में एयरस्ट्राइक (Airstrike) और भीषण गोलीबारी के बाद पिछले 24 घंटों में पड़ोसी देश के 2000 से अधिक नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारतीय राज्य मिजोरम में प्रवेश कर गए हैं । सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी  सोमवार को दी है। म्यांमार के चिन राज्य के साथ सीमा साझा करने वाले मिजोरम के चम्फाई जिले के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचना ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को बताया कि रविवार शाम को म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सेना और मिलिशिया समूह पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) के बीच तीव्र गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि लड़ाई तब शुरू हुई जब PDF ने भारतीय सीमा के पास स्थित म्यांमार के चिन राज्य में खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया। लालरिंचन ने कहा कि खावमावी, रिहखावदार और चिन के पड़ोसी गांवों के 2000 से अधिक म्यांमारी नागरिक गोलीबारी के कारण भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए और मिजोरम के चम्फाई जिले के जोखावथर में शरण ली है। जेम्स लालरिंचना ने बताया कि म्यांमार (Myanmar) के रिहखावदार सैन्य अड्डे को सोमवार तड़के पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया और खावमावी सैन्य अड्डे पर भी दोपहर तक नियंत्रण हासिल कर लिया है।

जवाबी कार्रवाई में म्यांमार (Myanmar) की सेना ने सोमवार को खावमावी और रिहखावदार गांवों पर हवाई हमले किए। लालरिंचना ने कहा, गोलीबारी में घायल हुए कम से कम 17 लोगों को इलाज के लिए चम्फाई लाया गया। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि म्यांमार के एक 51 वर्षीय नागरिक की जोखावथर में मौत हो गई। वह कथित तौर पर सीमा पार से आई एक गोली से घायल हो गया था और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

जोखावथर विलेज काउंसिल के अध्यक्ष लालमुआनपुइया ने बताया कि चिन नेशनल आर्मी के 5 सैनिक, जो PDF का हिस्सा थे, म्यांमार सेना (Myanmar Army) की गोलीबारी में मारे गए। लालमुआनपुइया ने कहा कि गोलीबारी और हवाई हमले शुरू होने से पहले ही म्यांमार के 6000 से अधिक लोग जोखावथर में रह रहे थे।

म्यांमार के 31364 नागरिक मिजोरम में शरण लिए 

भारतीय राज्य मिजोरम के छह जिले- चम्फाई, सियाहा, लांग्टलाई, सेरछिप, हनाथियाल और सैतुअल – म्यांमार (Myanmar) के चिन राज्य के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं. पड़ोसी देश से भारतीय सीमा में पहली बार फरवरी 2021 में पलायन शुरू हुआ, जब जुंटा ने म्यांमार की सत्ता पर कब्जा कर लिया। तब से, म्यांमार के हजारों लोगों ने मिजोरम में शरण ली है।

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

राज्य के गृह मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में म्यांमार के 31,364 नागरिक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। उनमें से अधिकांश राहत शिविरों में रहते हैं, जबकि अन्य को उनके स्थानीय रिश्तेदारों ने ठहराया है और कुछ किराए के मकानों में रहते हैं। मिजोरम में शरण लेने वाले म्यांमार (Myanmar) के नागरिक चिन समुदाय से हैं, जो मिजो लोगों के साथ जातीय और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं।

Tags: # world newsinternational Newsmyanmar newsPDF
Previous Post

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

Next Post

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, टूटा ये रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
Gangotri Dham

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, टूटा ये रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

200MP के साथ जलवा! Realme 16 Pro Series भारत में मचाएगी तहलका, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Realme 16 Pro Series धमाका! जबरदस्त फीचर्स से मचेगा हंगामा

11/12/2025
Kolkata High Court

‘CM योगी से किराए पर लें बुलडोजर’, कोलकाता HC की सख्त टिप्पणी

29/07/2023
Manilal Patidar

फरार IPS मणिलाल पटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version