• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चक्रवाती तूफान Midhili की बढ़ी रफ्तार, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

Writer D by Writer D
17/11/2023
in राष्ट्रीय
0
Cyclone Midhili

Cyclone Midhili

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव आज, 17 नवंबर यानी शुक्रवार को एक चक्रवाती तूफान (Cyclone) में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ बांग्लादेश तट की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि ये लैंडिंग से पहले सुंदरबन से गुजरेगा। इसे ‘मिधिली’ (Midhili) नाम दिया गया है। ‘मिधिली’ 17 नवंबर की रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश तट को पार करेगा।

कहां है चक्रवाती तूफान ‘Midhili’?

राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम शुक्रवार सुबह 5.30 बजे पारादीप (ओडिशा) से लगभग 190 किमी पूर्व, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 220 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

कहां होगी लैंडिंग?

आईएमडी ने कहा, चक्रवाती तूफान के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और 17 नवंबर की रात या 18 नवंबर की सुबह के दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ खेपुपारा के करीब बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। बता दें कि ‘मिधिली’ नाम मालदीव द्वारा दिया गया है।

इन राज्यों पर पड़ेगा असर

आईएमडी ने कहा कि चक्रवात मिधिली (Midhili) का ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह राज्य के तट से 150 किलोमीटर ऊपर से गुजरेगा। हालांकि, आईएमडी वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जैसे कुछ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने बीओबी में चक्रवात के मद्देनजर सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट पर रखा है। एसआरसी सत्यब्रत साहू ने कहा, “हम कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते इसलिए किसी भी स्थिति के लिए राज्य मशीनरी को अलर्ट पर रखा गया है।”

जमकर बरसेंगे बादल

हालांकि, आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, पूर्वी मेदिनपुर और कोलकाता जैसे तटीय जिलों में शुक्रवार को 20 मिमी से 110 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। बता दें कि ये इस सीज़न के दौरान दूसरा गहरा दबाव है। पिछला चक्रवात हामून भी बांग्लादेश तट की ओर बढ़ गया था।

Tags: Bengal NewsCyclone MidhiliNational news
Previous Post

सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को सुलाया मौत की नींद, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

Tunnel Accident: ऑगर मशीन ने 21 मीटर तक मलबा भेदा, श्रमिकों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बढ़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post
Uttarakhand Tunnel Collapse

Tunnel Accident: ऑगर मशीन ने 21 मीटर तक मलबा भेदा, श्रमिकों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बढ़ी

यह भी पढ़ें

Aftab Poonawala

Shraddha Murder Case: आफताब का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने दी अनुमति

29/11/2022
Dry Skin

AC यूज करने से स्किन हो गई है डैमेज, तो अपनाएं ये टिप्स

17/09/2025
today's history

Today’s History : आज ही के दिन महान गायक मुकेश का निधन हुआ था

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version