• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
20/11/2023
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार राजस्थान के पाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पाली कभी पाला बदलता ही नहीं है। हिंदुस्तान में कहीं भी जाकर देखिए, खासकर गुजरात में तो कोई जिला ऐसा नहीं मिलेगा जहां पाली वाला भाजपा का झंडा लेकर न खड़ा हो। आज बड़े विश्वास से मैं 2 बात कह रहा हूं-पाली का भाजपा कार्यकर्ता और सोजत की मेंहदी का रंग, ये कभी भी उतरते नहीं हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से यहां पिछले 5 साल जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है। साथ ही कहा, यहां की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं सोचती। तुष्टिकरण की राजनीति का असर क्या होता है, ये राजस्थान ने बीते 5 वर्षों में झेला है। कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

साथ ही कहा, कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की ये पहली हरकत नहीं है। सनातन को लेकर इन्होंने क्या-क्या कहा है ये पूरे देश ने देखा है। कांग्रेस और उसके साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं। सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना। क्या आप ये करने देंगे? उन्होंने कहा, यहां जालौर जिले के कानिवाड़ा में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। उस मंदिर में पीढ़ियों से दलित समाज के ही पुजारी होते हैं। ऐसी प्रेरणादायी भूमि पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने धामी को किया फोन, टनल में फंसे मजदूरों के रेसक्यू का लिया अपडेट

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, कुछ दिन पहले ही बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दलित समाज के एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसका प्रयोग सामान्य नागरिक बातचीत में भी नहीं करता। लेकिन उन्होंने विधानसभा में ये सब बातें कही। उन्होंने तो पाप किया, लेकिन कांग्रेस के एक भी नेता के मुंह से इसके विरोध में एक भी शब्द नहीं निकला।

इसके साथ ही कहा, राजस्थान सरकार की लूट का एक उदाहरण यहां पेट्रोल की कीमतें हैं। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है, वहां पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर मिलता है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार इन राज्यों से 12 रुपये ज्यादा महंगा पेट्रोल बेचती है। मैं आज राजस्थान को गारंटी देता हूं कि 3 दिसंबर के बाद यहां भाजपा सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत राहत मिलेगी।

Tags: Election newsNational newspm modiRajasthan Electionsrajasthan elections 2023rajasthan news
Previous Post

हरीश रावत की फिर बिगड़ी तबियत, मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post

एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की सेवा ही मेरा सर्वोपरि धर्म, नेता नहीं बल्कि बेटा, भाई और मित्र बनकर करता हूँ मदद: उप मुख्यमंत्री

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
Next Post
Lucknow-Kanpur Expressway

एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Ram Chandra Poudel

रामचंद्र पौडेल बने नेपाल के नए राष्ट्रपति

09/03/2023
rape

नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

01/08/2022
FIR

पत्नी की हत्या में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version