उत्तर प्रदेशमऊराजनीतिलखनऊ

अब मऊ से मुंबई दूर नहीं : ए.के. शर्मा

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से पूर्वांचल को खासतौर से मऊ जनपद से सीधे मुम्बई जाने वाले क्षेत्र के लोगों को ट्रेन (Weekly Train) की बेहतरीन सुविधा मिलने जा रही। 22 नवम्बर,2023 को बुधवार के दिन मऊ जंक्शन (Mau Junction) से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन (Weekly Train) का उदघाटन रेलमंत्री द्वारा किया जायेगा। यह ट्रेन मऊ जंक्शन से शुरू होकर मोहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से मुंबई जाएगी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद को भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। मऊवासियों की ओर से मैने स्वयं भारत के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मऊ से मुंबई जाने के लिए एक नई रेलगाड़ी चलाने का पत्र लिखकर अनुरोध किया था। मेरे अनुरोध पर ही इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी (Weekly Train) को मऊ से मुंबई तक चलाने की मंजूरी दी गई है। रेलमंत्री  ने इसकी जानकारी स्वयं मुझे फोन पर दी।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री (PM Modi) एवम् रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का मऊवासियों की ओर से इसके लिए ह्रदय से धन्यवाद् किया है।

छठ पर्व पर पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को भारत सरकार का बड़ा तोहफ़ा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर मुंबई जाने हेतु एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है, जो कि मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है। यात्रियों की अधिकता से इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता रही हैं, जिसको अब मंजूरी मिल गई है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उनके आग्रह पर ही 22 नवम्बर,2023 दिन बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन (Weekly Train) का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसके साक्षी हम सब पूर्वांचलवासी बनेंगे।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस नई रेल गाड़ी के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से होने वाले व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग में सुधार होगा। इस रेलगाड़ी से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button