• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली से भाजपा की विदाई के साथ यूपी का होगा हिसाब किताब: अखिलेश

Writer D by Writer D
22/11/2023
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि पिछड़ा दलित आदिवासी (पीडीए) अगर 2024 में लोकसभा चुनाव जीतता है तो उसे 2027 का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा,  उससे पहले ही उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का हिसाब किताब हो जाएगा।

सैफई में पीडीए साइकिल यात्रा (PDA Cycle Yatra) के समापन अवसर पर उन्होने कहा “ 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। 2024 में साइकिल चलेगी। 2024 के बाद परिवर्तन दिखाई देगा वो अलग होगा। पीडीए है जो एनडीए को हराएगा। अब सभी दल जातीय गण़ना के पक्ष में बोल रहे है जिन्होंने जातीय गण़ना कभी रोकी वो भी बात कर रहे है। अब कांग्रेस भी जाति का एक्सरे करने की बात कह रही है।”

विश्वकप फाइनल को लेकर उन्होंने कहा “ जो मैच गुजरात मे हुआ है अगर ये मैच लखनऊ में हुआ होता तो बहुत लोगों का आशीर्वाद मिलता। टीम को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता क्योंकि स्टेडियम इकाना के नाम से बना था, भाजपा वालों से रहा नहीं गया उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम से बना दिया अगर वहां पर मैच होता तो भगवान के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेई जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया जीत जाती।”

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पीडीए यात्रा 22 अगस्त 2022 को पद यात्रा के रूप में शुरू हुई थी, उस समय संविधान बचाओ यात्रा थी। उसके बाद में इसको साइकिल यात्रा का रूप दे दिया था। जिसमे 208 दिनों में 40 जिले का भ्रमण कर 8500 किलोमीटर होकर 202 विधान सभा़ओं का दौरा कर मंगलवार को सैफई पहुंची है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि इस यात्रा में बहुत से साथी विभिन्न वीमारियों से ग्रस्त भी हुए जिसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। डेंगू जैसे बीमारी का सरकार इलाज नही करा पाई। हमारे कई साथी साइकिल यात्रा में शामिल थे जो इस बीमारी से पीड़ित हुए पर हौसला बढ़कर, कोई दिक्कत नहीं हुई वह लगातार साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए पेडल मारते रहे और उनका काउंट बढ़ गया। शायद देश में बहुत कम नेता रहे होंगे जिन्होंने इतनी बड़ी यात्रा की होगी अभी यह यात्रा खत्म नहीं हुई है अभी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ दिन की छुट्टी दी है । इसके बाद फिर से भाजपा की विदाई तक आगे फिर से साइकिल चलानी पड़ेगी।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा “ 22 नवंबर को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की जयंती मनाएंगे, इससे बड़ी बात क्या हो सकती जहां से नेताजी ने हम सैफई के लोगों को ही नहीं बल्कि कि देश के लोगों को जगाया और उन्होंने साबित किया गांव आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न होगा कितनी खुशहाली आएगी। आज भी नेताजी को जब याद किया जाता है तो सैफई को भी याद किया जाता अगर सैफई को और समाजवाद को पहचान दी है वह नेताजी ने दी हैं। ”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि जब बीमारी हो तो उसका एक्सरे होने चाहिए ताहि उसका इलाज हो। अब समाज जाति गणना की मांग कर रहा है । हम समाजवादी जब भी सरकार में आएंगे तो सबसे पहले जाति गणना कराने की बात रखेंगे। बिना जाति गणना के सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस समय सबसे करप्ट सरकार कोई हैं, वो भाजपा की सरकार है। इस समय कोई काम नही बता पा रहे रहे है सिर्फ सपा के काम गिना रहे है। सपा सरकार में बनी पावर प्लांट से आज बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिट बिजली नही बना पाई। आज जो बिजली मिल रही है वह सपा सरकार की देन है।

Tags: akhilesh yadavEtawah news
Previous Post

आईएसआई एजेंट को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Next Post

थाने के सामने मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
The entire family was found dead

थाने के सामने मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

fake notes

जाली नोट बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

10/12/2022
Yogi Cabinet

सीएम योगी की घोषणा पर लगी मुहर, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
Dead Body

पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत, स्वाट टीम के प्रभारी समेत 8 लाइन हाजिर

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version