• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

Writer D by Writer D
23/11/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। मीराबाई जयंती (Mirabai Jayanti) के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। पीएम मोदी जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यहां से पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में पहुंचे। यहां पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी के मथुरा आने पर सीएम योगी ने अगवानी की। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने संत मीराबाई की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का का विमोचन किया। विशेष सिक्का कई धातुओं के मिश्रण से बना है। 525वीं जयंती पर सिक्के की कीमत भी 525 रुपए रखी गई है। इस दौरान मीराबाई की जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi) ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। सांसद के रूप में दस साल से मैंने भी विकास किया, अभी कुछ बाकी है। ब्रज से बढ़कर कोई धाम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जबसे यहां सांसद बनकर आई हूं तब से मैंने देखा है कि बहुत से साधू-संतों के स्थल बने हैं, लेकिन मीराबाई के बारे में कहीं कुछ नहीं है। मैंने पीएम मोदी से अपना दुख प्रकट किया तो उन्होंने तुरंत इस बात को माना और आज मीराबाई के लिए यह समारोह हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो कभी नहीं हो सकता था, वह अयोध्या में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। अब 22 जनवरी का इंतजार है। संत मीराबाई श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं। उनके जन्मोत्सव पर पीएम मोदी का यहां आना हम लोगों के लिए गर्व का विषय है।

पीएम मोदी ने श्रीकृष्णजन्मभूमि के किए दर्शन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करती है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के केशवदेव मंदिर, गर्भगृह के बाद भागवत भवन में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर के सेवायतों ने प्रधानमंत्री को प्रसाद भेंट किया। इससे पहले पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Tags: mathura newsMirabai Jayantipm modiup news
Previous Post

राखी सावंत ने शाहरुख से की खास डिमांड, सुनकर किंग खान के उड़े होश

Next Post

वी के सिंह, धामी ने टनल में बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद की समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Next Post
CM Dhami

वी के सिंह, धामी ने टनल में बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद की समीक्षा

यह भी पढ़ें

सीढ़ियों पर फिसले ‘मामा’, बीजेपी नेता के भतीजे के रिसेप्शन में हुआ हादसा

19/04/2022

टीम इंडिया की करारी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 31 रनों से दी शिकस्त

19/01/2022
Surya Grahan

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर होगा क्या प्रभाव

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version