• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्म रोटी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
13/05/2024
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Roti

Roti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खाना बनाना एक कला है. घर की छोटी रसोई से लेकर रेस्तरां के बड़े होटल तक खाना बनाया जाता है. अपनी मां और दादी के हाथ के खाने की बात ही कुछ और होती है. वो जब भी कुछ बनाती हैं हमेशा परफेक्ट और स्वाद में लाजवाब ही बनता है. वहीं, कुछ लोगों को खाना बनाना बेहद मुश्किल काम लगता है. कई बार रेसिपी को सही तरह से फॉलो करके भी चीज अच्छी नहीं बनती या कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है. ऐसा इसीलिए क्योंकि हमारी दादी-नानी के पास रेसिपी के अलावा कुछ टिप्स भी होते हैं. तो क्यों ना इन टिप्स को हम भी जान लें ताकि आपके हाथ का खाना कोई चखे तो स्वाद का दीवाना हो जाए.

गोल और फूली रोटी (Chapati) एक अच्छा खाना बानाने वाले की पहचान बन गई है. अगर किसी की रोटी मुलायम, फूली हुई और गोल बने तो उसकी तारीफ जरूर की जाती है लेकिन यह काम कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल है. बड़ी मशक्कत के बाद भी कई बार रोटी गोल नहीं बन पाती. ऐसा ही कुछ चावल के साथ भी है. जब तक चावल खिले-खिले ना बने मतलब, थाली में चावल का एक-एक अलग ना नजर आए तो उन्हें परफेक्ट नहीं माना जाता है. ऐसे में क्यों ना सबसे बेसिक और अधिकतर बनने वाले रोटी और चावल को बनाने के कुछ टिप्स जान लिए जाएं. आइए शुरू करते हैं-

फूली-फूली रोटी (Chapati) बनाने के टिप्स-

रोटियां (Chapati) बहुत आसानी से बन जाती हैं. आटा तैयार करके लोई बेलकर बस गैस तवे पर सेकना होता है लेकिन अगर यह फूले ना तो खाने वाले और बनाने वाले को मजा नहीं आता. अगर आप अपने हाथों से मुलायम आर फूली हुई रोटियां बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें नोट करने की जरूरत है.

– फूली रोटी (Chapati) बनाने के लिए आटा हमेशा नरम गूंथे.

– आटा और पानी की मात्रा बराबर लें.

– कई लोग आटे में एकसाथ पानी डालकर गूंथते हैं जो सही नहीं है.

– सॉफ्ट रोटियों के लिए हमेशा आटे में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा गूंथते जाएं.

– पानी डालते जाएं और आटे को समेटते जाएं, इससे आटा बंधने लगेगा और पानी की मात्रा कम होती जाएगी.

– इस तरीके से आटा गूंथने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे.

– ध्यान रखें कि आटे में पूरा पानी नहीं डालना है, न ही इसे बहुत ज्यादा गीला गूंथना है.

– एक बार सारा आटा बंधने के बाद इसको फैलाकर उंगलियों से प्रेस करके थोड़ा-सा पानी छिड़क दें.

खिले-खिले चावल (Rice) बनाने के टिप्स:

चावल जब तक खिले-खिले ना बने खाने में मजा नहीं आता. बिरयानी हो या दाल चावल, परफेक्ट राइस में ही स्वाद आता है. अगर आपके चावल चिपिचपे बन जाते हैं तो आप कुछ टिप्स अपनाकर इन्हें परफेक्ट बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे

– चावल में हमेशा पानी की सही मात्रा डालें. हमेशा चावल को गैस पर चढ़ाने से पहले आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें.

– आपको जितने चावल पकाने हैं, उससे डेढ़ गुना पानी लें. दरअसल, पानी ज्यादा हो जाए तो चावल चिपचिपे हो जाते हैं. वहीं, अगर पानी कम हो जाए तो चावल कच्चे रह जाते हैं.

– जब गैस पर चावल चढ़ाएं तो पानी में आधा नींबू निचोड़ दें. इससे चावल चिपकेंगे नहीं और नींबू ज्यादा पानी को बैलेंस करने का काम भी करता है.

– अधिकतर लोग मीडियम या स्लो आंच पर चावल पकाते हैं लेकिन ऐसा करने से चावल खराब हो सकते हैं इसलिए हमेशा तेज आंच पर चावल को पकाएं और उबाल आने के बाद आंच को कम कर दें.

– कुकर में चावल जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि 1 सीटी आने के बाद आंच हल्की कर दें और दूसरी सीटी आने पर गैस बंद कर दें.

Tags: cooking hackscooking tipskitchen hackskitchen tips
Previous Post

झाइयों को फेस से दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Next Post

इस दीवार में नहीं लगानी चाहिए हरे रंग की घड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Basil leaves will brighten your face
फैशन/शैली

Mother’s Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

10/05/2026
Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Next Post

इस दीवार में नहीं लगानी चाहिए हरे रंग की घड़ी

यह भी पढ़ें

International Gita Mahotsav

नए साल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 21 दिन चलेगा आयोजन : मुख्यमंत्री

31/12/2024
braj

16000 करोड़ से संवरेगी कान्हा की ब्रज

26/08/2022
Sahara City

सहारा साम्राज्य पर ताला! नगर निगम सील करेगा 130 एकड़ में फैली विशाल संपत्ति

30/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version