• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PMAY के तहत 14 लाख से अधिक पूर्ण मकानों के साथ उत्तर प्रदेश ने बनाया कीर्तिमान

Writer D by Writer D
05/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
PMAY

PMAY

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गरीब और वंचित लोगों के अपने मकान का सपना सच करने के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुई पीएम आवास योजना (PMAY) उत्तर प्रदेश में नए कीर्तिमान बना रही है। सीएम योगी के निर्देश पर निरंतर उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के कार्यान्वयन में पिछले कुछ वर्षों से अपना स्थान सबसे आगे बनाए रखा है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश ने 14 लाख से अधिक पूर्ण आवासों के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में राज्य के निरंतर बेहतर प्रदर्शन के साथ ही जल्द पूरी होने वाली परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

17 लाख आवासों की मिल चुकी है मंजूरी

पीएम आवास योजना (PMAY) के तहत उत्तर प्रदेश में 17 लाख 65 हजार से ज्यादा आवासों की स्वीकृत किया गया है। इसके तहत अब तक 17 लाख से अधिक आवास धरातल पर नजर आ रहे हैं। वहीं, 59 हजार आवासों का काम भींजल्द शुरू होने वाला है। साथ ही 14 लाख एक हजार से ज्यादा आवास बनाकर पूर्ण हो चुके हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जो आवास पूर्ण हो चुके हैं उनमें 12 लाख 12 हजार से ज्यादा आवास बेनिफिशियरी एलईडी कंस्ट्रक्शन (बीएलसी) के तहत बने हैं, जबकि 34 हजार से ज्यादा आवास अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) के तहत तो एक लाख 55 हजार से ज्यादा आवास क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) के तहत पूर्ण किए गए हैं। इन आवासों में को पात्र लाभार्थियों में आवंटित किए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

दिसंबर में पूर्ण हो जाएगा लाइट हाउस प्रोजेक्ट

बैठक में लखनऊ की अवध विहार योजना में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निर्माण चर्चा का केंद्र बिंदु रहा। लाइट हाउस प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के आवास परिदृश्य में एक मील का पत्थर बनने की ओर अग्रसर है। सेक्टर 5 में स्थित, यह परियोजना पीईबी स्ट्रक्चरल और स्टे इन-प्लेस फॉर्मवर्क सिस्टम के साथ हाइब्रिड सिस्टम का उपयोग करते हुए एक अभिनव निर्माण दृष्टिकोण को अपनाती है।

आवास परियोजनाओं (PMAY) में उत्तर प्रदेश की निरंतर उत्कृष्टता दिसंबर में निर्धारित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने की राह पर ले जाती है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास समाधान प्रदान करने के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बैठक में नगर विकास विभाग और उसके सहयोगियों के सहयोगात्मक प्रयासों को रेखांकित किया गया, जिससे उत्तर प्रदेश के निवासियों की आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति समर्पण को बल मिला।

Tags: Lucknow Newspm avas yojnapmayup newsYogi News
Previous Post

यूपी में महिला संबंधी अपराध में सजा दिलाने की दर राष्ट्रीय औसत से 180 प्रतिशत से अधिक

Next Post

प्रकाशन समूह के प्रयागराज समेत 20 ठिकानों पर आयकर का छापा, घर और कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Prakashan Group

प्रकाशन समूह के प्रयागराज समेत 20 ठिकानों पर आयकर का छापा, घर और कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Virat's victory over Royal, thrashed Rajasthan by 10 wickets

जीत के रथ पर सवार विराट सेना क्या आज अपना औधा बरकरार रख पाएगी

22/04/2021

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों का तबादला

22/10/2021
Encounter

कुख्यात बदमाश सामा का एनकाउंटर, UP सहित कर्नाटक-तेलंगाना में दर्ज थे 23 से ज्यादा केस

09/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version