• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में खुशियां लेकर आता है लाफिंग बुद्धा, इस हिस्से में रखना होता है लाभदायक

Writer D by Writer D
21/12/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Laughing Buddha

Laughing Buddha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वास्तुदोष को दूर करने के लिए चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में कुछ वस्तुओं को रखने का चलन प्रचलित है जिन्हें अपने घर-कार्यालय में लगाकर सरलतापूर्वक नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है। बाग्वा दर्पण, तीन टांग का मेंढक, यिन-यांग, रत्नों का पौधा, एजुकेशन टॉवर, सुनहारी बोट, इच्छापूरक गाय, तीन चीनी देवता की मूर्ति आदि बहुत सारी ऐसी वस्तुएं हैं, जिनका उपयोग कर घर अथवा कार्यालय की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि की जा सकती है। लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)  भी इसी प्रकार से वास्तु और फेंगशुई विशेषज्ञों द्वारा प्रयोग किये जाने वाला एक ऐसा ‘क्योर’ यानि उपाय है, जिसके द्वारा सरलता से घर-परिवार में खुशहाली लाई जा सकती है।

फेंगशुई के अनुसार लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)  का बढ़ा हुआ पेट घर के सदस्यों के दुखों को अपने पेट के अंदर समा लेता है एवं खुशी प्रदान करता है। मुख्यतः लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति ड्राइंगरूम और लॉबी क्षेत्र में मुख्य द्वार के सामने मुंह करके रखी जाती है। लॉफिंग बुद्धा घर में आने वाली ऊर्जा का अभिनंदन करता है जिससे यह ऊर्जा क्रियाशील होकर सुख-समृद्धि वाहिनी बनकर घर में खुशियों की बहार लाती है।

चीनी मान्यता के अुनसार लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) की मूर्ति की पूजा की आवश्यकता नहीं है, बस इसको अपने घर में रखने से सफलता, सम्पन्नता, ऐश्वर्य और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है। लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है, यदि किसी कारणवश आप लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने न रख सकें तो सामने के कोने में जगह बनाकर इन्हें मेज पर भी रखा जा सकता है। बस एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि लॉफिंग बुद्धा को शयनकक्ष या भोजनकक्ष में न रखें।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) एक, मुद्रा अनेक 

लॉफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)  की मुद्रा अनेक प्रकार की होती हैं, जिनके अनुसार इनका वर्गीकरण भी किया जाता है, जैसे हंसता हुआ बुद्धा, पैसों की पोटली वाला बुद्धा, वंशवृद्धि के लिए बच्चों के साथ लाफिंग बुद्धा, लेटे हुए लाफिंग बुद्धा, दोनों हाथ उपर उठाए, ड्रैगन के साथ लाफिंग बुद्धा, ध्यान मुद्रा में लाफिंग बुद्धा, नौका विहार करते हुए लाफिंग बुद्धा, सिक्कों और हाथ पंखे के साथ लाफिंग बुद्धा, इत्यादि। समस्या के अनुरूप ही लाफिंग बुद्धा की मूर्ति अथवा मुद्रा का चयन कर घर-कार्यालय में लगाना चाहिए।

हंसते हुए बुद्धा (Laughing Buddha) के विषय में भ्रामक धारणाऐं हैं, कि इसे खरीदना नहीं चाहिए, उपहार में मिले तो अच्छा है। लॉफिंग बुद्धा स्वयं के लिए खरीदना अथवा उपहार में प्राप्त करना दोनों प्रकार से शुभ ही रहता है, चाहें आप इसे खरीदिए अथवा कोई आपको उपहार दे। अगर आपको कोई लॉफिंग बुद्धा उपहार में देता है, तो इसका मतलब सामने वाला आपके जीवन में आने वाली खुशियां उपहार में दे रहा है। पोटली वाले लॉफिंग बुद्धा में पोटली धन-सम्पदा का प्रतीक होती है, अतः पोटली वाला लॉफिंग बुद्धा अपने साथ सौभाग्य-समृद्धि को घर में लेकर आता है।

Tags: laughing buddha benefitslaughing buddha locationlaughing buddha meaninglaughing buddha statue for homelaughing buddha with bowl
Previous Post

पढ़ाई के लिए ये स्थान है शुभ

Next Post

लव लाइफ में आ रही दिक्कतों से पाना है छुटकारा, तो धारण करें ये रत्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Gemstones

लव लाइफ में आ रही दिक्कतों से पाना है छुटकारा, तो धारण करें ये रत्न

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Indigo

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, CJI ने तत्काल सुनवाई के लिए किया ये काम

06/12/2025
Clary Sage Oil

डायबिटीज और तनाव के लिए किसी दवा से कम नहीं है Clary Sage Oil

09/11/2021
ICC rejects PCB's demand to remove match referee

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

16/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version