Main Sliderशिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डेटशीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों का का ऐलान कर दिया है। यूपी बोर्ड (UP Board)  की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होगी और 9 मार्च 2024 को समाप्त हो जाएगी।

सबसे पहले 22 फरवरी 2024 को हाईस्कूल का हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और कॉमर्स विषय का पेपर होगा जबकि इंटरमीडिएट का सैन्य विज्ञान, हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर होगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 09 मार्च 2024 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

UP Board

UP Board

छात्र UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड ने 9 मार्च तक परीक्षाएं पूरी करने का शेड्यूल जारी किया है।

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने कहा कि नकल की सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2024 की परीक्षा में इस बार 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घट गए हैं। वर्ष 2024 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

हाईस्कूल में 15 लाख 71 हजार 686 छात्र और 13 लाख 75 हजार 638 छात्राओं को मिलाकर कुल 29 लाख 47 हजार 324 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इंटरमीडिएट में 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राओं को मिलाकर कुल 25 लाख 60 हजार 882 परीक्षार्थीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

Related Articles

Back to top button