• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्ट ऑफिस की इस बंपर स्कीम में करें निवेश, इतने दिन में पैसा होगा डबल

Writer D by Writer D
10/12/2023
in Business
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोस्ट ऑफिस (Post Office) में कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम (Saving Scheme) संचालित की जा रही हैं, जो अपने निवेशकों के बीच जबर्दस्त बेनेफिट्स के साथ खासी पॉपुलर हैं। इनमें शामिल है, किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना, जिसमें निवेशकों का पैसा डबल होने की गारंटी मिलती है। अगर आप इन दिनों निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो किसान विकास पत्र को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। इस स्कीम पर सरकार की ओर से 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रही है।

सुरक्षित निवेश के साथ शानदार रिटर्न

हर कोई अपनी कमाई में कुछ न कुछ बचत करके ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां पर उसका पैसा तो सुरक्षित रहे ही, बल्कि रिटर्न भी शानदार मिले, इस मामले में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स अच्छा विकल्प बन रही हैं। बात करें Kisan Vikas Patra Scheme की, तो इसके तहत सरकार 7.5 फीसदी का शानदार ब्याज दे रही है। इस स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

1000 रुपये से कर सकते हैं निवेश

किसान विकास पत्र स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है यानी आप जितना चाहें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और फायदा उठा सकते हैं। 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत करने के बाद आप 100 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस स्कीम में आप ज्वॉइंट अकाउंट खोलकर भी निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही नॉमिनी की सुविधा भी किसान विकास पत्र में उपलब्ध है। इसमें 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे भी अपने नाम से केवीपी खाता खुलवा सकते हैं।

115 महीने में हो जाएगा पैसा डबल

अब बात करें इस स्कीम के तहत पैसा डबल होने के फॉर्मूले के बारे में, तो बता दें इसके लिए आपको 9 साल 7 महीने के लिए इन्वेस्टमेंट करना होगा। यानी 115 महीने के लिए अगर आप Kisan Vikas Patra Scheme में 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो इस अवधि में ये रकम 2 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप इसमें 5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग आधार पर होती है। यानी आप इसमें ब्याज पर भी ब्याज कमाते हैं।

कुत्ते से कटवाया, निर्वस्त्र किया और…, नाबालिग नौकरानी के साथ बर्बरता की हद पार

पहले इस स्कीम के तहत पैसा डबल होने में 123 महीने का समय लगता था, जिसे इस साल की शुरुआत में यानी जनवरी 2023 में सरकार ने घटाकर 120 महीने किया था और इसके कुछ महीने बाद ही निवेशकों को और फायदा देने के उद्देश्य से ये टैन्योर घटाकर 115 महीने कर दिया गया था।

ऐसे खुलवा सकते हैं KVP अकाउंट?

किसान विकास पत्र योजना के लिए अकाउंट खुलवाना बेहद आसान है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आपको आवेदन के साथ अपना पहचान पत्र भी जोड़ना होगा।किसान विकास पत्र एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। हर तीन महीने पर सरकार इसकी ब्याज दर की समीक्षा करती है और आवश्यकता अनुसार बदलाव करती है।

Tags: Kisan Vikas Patra Scheme
Previous Post

कुत्ते से कटवाया, निर्वस्त्र किया और…, नाबालिग नौकरानी के साथ बर्बरता की हद पार

Next Post

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों के इलाज पर संकट के बादल, डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
Kalyan Singh Cancer Institute

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों के इलाज पर संकट के बादल, डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Asha Parikh

एक्ट्रेस आशा पारेख ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

16/03/2021
Raj Kundra

‘मेरी पत्नी का नाम…’, ED की छापेमारी के बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

30/11/2024
Pradosh Vrat

इस साल प्रदोष व्रत कब है, जानें नियम और महत्व

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version