• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहित पांडे होंगे राम मंदिर के पुजारी, प्रशिक्षण के बाद करेंगे भगवान राम की सेवा

Writer D by Writer D
12/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Dashrath Deep

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे (Mohit Pandey) अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के पुजारी होंगे। मोहित पांडे का राम मंदिर के पुजारी के रूप में चयन किया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहित ने सात साल तक अध्ययन किया और साथ ही तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से स्नातक कर शास्त्री की उपाधि हासिल की। इसके बाद 2023 में मोहित पांडे (Mohit Pandey) ने सामवेद का अध्ययन करते हुए मास्टर डिग्री हासिल की है।

वह रामानंदीय परंपरा के विद्वान भी हैं और उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में विशेषज्ञता भी प्राप्त है। मोहित पांडे को गाजियाबाद के दूधेश्वर विद्या पीठ में दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महंत, पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की देखरेख में विधा अध्यन का मौका भी मिला था।

वेद विद्यालय के मोहित पांडे (Mohit Pandey)  बने राम मंदिर के पुजारी

अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी के तौर पर चयन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। मंदिर में भगवान राम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति होनी थी। जिसके लिए देश भर से 3 हजार वेदार्थियों और पुजारियों का इंटरव्यू लिया गया था। इसमें 30 वर्ष तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते थे। इंटरव्यू के बाद 50 विद्यार्थियों का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में किया गया है। इनमें श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे भी शामिल हैं।

मोहित पांडे समेत सभी चयनित विद्यार्थियों को पहले 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि मोहित पांडे का चयन राम मंदिर पुजारी के रूप में होना मंदिर, विद्यापीठ व गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश व देश के लिए भी गर्व का विषय है। भगवान दूधेश्वर की कृपा से ही श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी का चयन उनके ईष्ट भगवान राम की सेवा के लिए हुआ।

राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए 3000 लोगों ने किया अप्लाई, इतने हुए इंटरव्यू के लिए स्लेक्ट

वहीं सिद्ध समाधि वाले गुरू मूर्तियों की कृपा से श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य नित्यानंद भी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल रहेंगे। वे 8 जनवरी से 24 जनवरी तक वेद पाठ करें। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ आज उत्तर भारत का सबसे बड़ा वेद व कर्मकांड का विद्यालय है, जिसमें देशभर से शिक्षार्थी वेद व कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और विद्यालय, मंदिर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व भारत का गौरव बढ़ाते हुए पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirram mandirup news
Previous Post

‘माेदीजी की गारंटी वैन’ सुरक्षा,समृद्धि और खुशहाली की वाहक: योगी

Next Post

एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Apara Ekadashi
Main Slider

कब है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/05/2026
Deepak
Main Slider

दूर होगी आर्थिक तंगी, मंदिर में जलाए दीपक

13/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Next Post
E-Buses

एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की कमी

यह भी पढ़ें

जाह्नवी कपूर ने किया कार्तिक आर्यन को ट्रोल

24/09/2020
Aamir Sarfaraz

सरबजीत के हत्यारे के खात्मे पर तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत पर मढ़े ये आरोप

16/04/2024
Paddy purchased

यूपी में अब तक 17.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, किसनों को 2122.934 करोड़ रुपए का भुगतान

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version