Main Sliderधर्मफैशन/शैली

जानें कब है साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

हर महीने की अष्टमी को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) मनाई जाती है। साल की आखिरी दुर्गाष्टमी 20 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह में पड़ेगी। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा-अर्चना करता है। उसके जीवन के सारे दुखों का अंत हो जाता है। माता की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बढ़ जाती है।

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 19 दिसंबर को दोपहर 01.07 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन सुबह 11.14 मिनट पर होगा।

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami) की सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर सबसे पहले देवी दुर्गा को हाथ जोड़कर प्रणाण करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करें। फिर स्नान करके खुद को शुद्ध करें। अब साफ कपड़े पहनकर व्रत का संकल्प लें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा। देवी को लाल रंग प्रिय है। अब पूजन चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और मां देवी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर विधि-विधान से पूजा करें।

पूजन में देवी को लाल पुष्प और फल चढ़ाएं। इसके बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें। फिर आरती करते मां से सुख-समृद्धि की कामना करें। शाम को आरती करते फलाहार ग्रहण करें।

Related Articles

Back to top button