• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंबे समय तक रहेगा हाथों में मेहंदी का रंग, आजमाए ये तरीके

Writer D by Writer D
29/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Mehndi

mehndi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादियों में सभी खुद को आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए श्रृंगार करते हैं। लोग श्रृंगार के दौरान मेहंदी (Mehndi) का इस्तेमाल भी करते हैं। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं सभी मेहंदी लगाने के लिए हरदम मौके की तलाश में रहती हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। मेहंदी (Mehndi) का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा चढ़े। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से हाथों में मेहंदी (Mehndi) का रंग गहरा और लंबे समय तक रहेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

मेहंदी (Mehndi) को देर तक रहने दें

मेहंदी (Mehndi) लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

नीलगिरी का तेल

सबसे पहले तो हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें, अब नीलगिरी का तेल लगाएं। इसके बाद मेहंदी का डिजाइन बनाएं। यह आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएगा।

नींबू-चीनी का रस

नींबू-चीनी का रस मेहंदी (Mehndi) का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए।

विक्स या आयोडेक्स

विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी (Mehndi) का रंग डार्क किया जा सकता है, क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा।

सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑइल

एक बार पिपरमिंट तेल लगाने के बाद आप जब आपकी मेहंदी (Mehndi) फिर से सूखने लगे तो इस पर कॉटन की मदद से सरसों का तेल लगा लें। माना जाता है कि यह विधि आपके मेहंदी को फिर से गीला करने के साथ ही इसके रंग को त्वचा में पहुंचाने में मददगार होती है। हमारे अनुभव में यह नुस्खा पास भी हुआ है। जब मेहंदी सूख जाए तो इसे छुड़ाने में भी सरसों तेल बहुत मददगार होता है। मेहंदी को छुड़ाने के बाद एक बार फिर थोड़ा-सा सरसों तेल लेकर अपने हाथ-पैर पर अच्छी तरह लगाएं।

गर्माहट दें

मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से गर्माहट दें, ताकि आपकी मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। ऐसा करने के लिए मेहंदी हटाने के बाद आप इस पर विक्स या आयोडेक्स जैसे बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप तवे पर 7-8 लौंग गर्म कर के उसका धुंआ भी हाथों पर ले सकती हैं

लौंग के धुएं की भाप लें

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं।

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipsbest mehndibridal mehndichemical free mehndi
Previous Post

गर्ल्स की वार्डरोब में जरूर होने चाहिए ये दुपट्टे

Next Post

जले हुए नॉन स्टिक पैन की सफाई होगी आसान, आज़माएं ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/04/2026
Mango Kadhi
खाना-खजाना

लंच या डिनर में लें गुजराती मैंगो कढ़ी का स्वाद, चाटते रह जाएंगे उंगलियाँ

18/04/2026
crispy bhindi
खाना-खजाना

कुरकुरी भिंडी खाकर बरसात का मौसम लगेगा सुहाना, स्नैक्स के रूप में भी ले स्वाद

18/04/2026
makhana-murmura
खाना-खजाना

स्नैक्स में शामिल करें मखाना और मुरमुरा, स्वाद के साथ सेहत भी

18/04/2026
Next Post
Non Stick Pan

जले हुए नॉन स्टिक पैन की सफाई होगी आसान, आज़माएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी बोले- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी सरकार

17/12/2020
Magha Purnima

इस दिन मनाई जाएगी पूर्णिमा, जानिए पूजा विधि और महत्व

09/02/2024
CM Yogi

मिशन मोड में हो जनसुनवाई, जनसमस्याओं का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता: सीएम योगी

07/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version