• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां जमा करें 100 रुपए रोज, 5 साल में मिलेंगे 2.5 लाख

Writer D by Writer D
17/12/2023
in Business
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिर्फ 100 रुपए रोज की बचत भी कुछ साल में बड़ी रकम बन सकती है. अब आप सोचेंगे कि इतनी छोटी रकम जमा करनी है तो पोस्ट ऑफिस में पैसा लगा लेतें हैं, लेकिन अगर पोस्ट ऑफिस की जगह आप इस स्कीम में रोजाना 100 रुपए लगाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा. सिर्फ 5 साल के अंदर आपके पास करीब 2.5 लाख रुपए की रकम जमा हो जाएगी. चलिए समझते हैं इन दोनों को ही…

पोस्ट ऑफिस में आप रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (RD) खुलवा सकते हैं. इसमें न्यूनतम 100 रुपए से निवेश (Investment) किया जा सकता है. इस तरह ये 5 साल में 1.80 लाख की रकम होगी. अभी इस पर 6.7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है, हालांकि सरकार हर तिमाही में इसे बदलती है. ऐसे में ये एवरेज 6.5 प्रतिशत तक आ जाता है. यानी 5 साल में आपको 32,972 रुपए का ब्याज मिलेगा.

पोस्ट ऑफिस से बढ़िया रिटर्न

अगर आप पोस्ट ऑफिस की जगह 100 रुपए रोज के हिसाब से महीने की 3,000 रुपए बचत SIP में लगाते हैं. तब आप 5 साल में 1.80 लाख रुपए की जमा पर ही 67,459 रुपए का ब्याज कमाएंगे. इसकी वजह एसआईपी में एवरेज 12 प्रतिशत साल का रिटर्न मिलता है. हालांकि कभी-कभी ये 18-20 प्रतिशत तक जा सकता है. तब आपका रिटर्न 1.80 लाख रुपए पर ही और ज्यादा होगा.

मिलेगी 2.5 लाख की रकम

इस तरह पोस्ट ऑफिस की आरडी में आपकी 1.80 लाख रुपए की जमा राशि सिर्फ 2,12,972 रुपए तक ही पहुंचेगी. जबकि एसआईपी में ये रकम 12% के रिटर्न पर 5 साल में 2,47,459 रुपए हो जाएगी. अगर एसआईपी का रिटर्न इससे जरा भी ज्यादा हुआ तो आपका रिटर्न और अधिक होगा.

12वीं पास को ये सरकार देगी दुबई में नौकरी, जल्द करें आवेदन

ध्यान रखने की बात ये है कि एसआईपी में न्यूनतम आपको 500 रुपए महीने जमा करने होते हैं, जबकि आरडी में आप पूरे महीने में सिर्फ 100 रुपए जमा करके भी खाता खोल सकते हैं. वहीं पोस्ट ऑफिस में जमा की गई रकम पर सरकार की गारंटी मिलती है, जबकि एसआईपी में जमा कराई गई रकम पर शेयर मार्केट से जुड़े रिस्क बने रहते हैं.

Tags: InvestmentRecurring Deposit schemeSIPsmall saving achemes
Previous Post

12वीं पास को ये सरकार देगी दुबई में नौकरी, जल्द करें आवेदन

Next Post

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Next Post
PM Modi inaugurates 'Surat Diamond Bourse'

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

महिलाओं के अधिकार को लेकर हुआ सवाल तो छूट गई तालिबानी लड़कों की हंसी, देखें वीडियो 

19/08/2021
Murder

युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

21/12/2023
CM के प्रधान सचिव के माता-पिता की हत्या

CM के प्रधान सचिव के माता-पिता की हत्या, अलग-अलग कमरों में मिले शव

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version