• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आडवाणी-मुरली मनोहर जोशी कृपया प्राण प्रतिष्ठा में न आएं’, जानें चंपत राय ने ऐसा क्यों कहा

Writer D by Writer D
19/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani, Murli Manohar Joshi, Champat Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) के उद्घाटन की तारीख (22 जनवरी) काफी नजदीक आ चुकी है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बीजेपी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi)  से उद्घाटन समारोह में ना पहुंचने की अपील की है।

एजेंसी के मुताबिक चंपत राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani)स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों के चलते उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। दोनों बुजुर्ग हैं। इसलिए उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कृपया न आएं आडवाणी

समारोह में आडवाणी (Lal Krishna Advani) और मुरली मनोहर जोशी को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है, लेकिन अपील यही है कि कृपया वह ना आएं। क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा है। ठंड का मौसम रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं होगा। आडवाणी (Lal Krishna Advani) के बारे में बार बार सवाल पूछना उनका मजाक उड़ाना है। आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

Gyanvapi Verdict: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की सभी याचिकाएं

बता दें कि 22 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान के रूप में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में सारी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। सोमवार (18 दिसंबर) को प्रेस कांफ्रेंस कर चंपत राय ने राम मंदिर को लेकर कई जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ठीक 11 बजे रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे। फिर साढ़े 11 बजे तक भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचेंगे।

PM मोदी के अलावा मौजूद रहेंगे ये अतिथि

चंपत राय ने आगे कहा,’उद्घाटन के अगले ही दिन यानी 23 जनवरी से ही जनता को भगवान राम के दर्शन की अनुमति दे दी जाएगी। मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी, सर संघचालक मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और सभी ट्रस्टी राम मंदिर के प्रांगण में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य भी राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।’

Tags: ayodhya newsLal Krishna AdvaniMurli Manohar Joshiram mandirRamlalaup news
Previous Post

Gyanvapi Verdict: मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने रद्द की सभी याचिकाएं

Next Post

IPL Auction: आज खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, यहां देखें नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
IPL 2024 Auction

IPL Auction: आज खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, यहां देखें नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें

sushant- karan

सुशांत और करण वाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बोले- बड़ा बेवकूफ है यार तू!

26/08/2020
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
बिजली की नयी दरें

यूपी में मंहगी होगी बिजली, दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को लगेगा नयी दरों का झटका

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version