• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा विश्वनाथ की काशी में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी

Writer D by Writer D
19/12/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
kashi

kashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी काशी (Kashi)  भारत के अविनाशी वैभव की नई गाथा कह रही है। पीएम के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में काशी ने विकास की नई झलक पेश की है। इसका आलम यह है कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। सिर्फ 2023 की ही बात करें तो यहां दो दिसंबर तक पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटकों की आमद हुई। वहीं दो वर्ष में बनारस पहुंचने वालों का आंकड़ा 13 करोड़ से अधिक रहा। बनारस में रोजगार, व्यापार व कारोबार ने नई तेजी पकड़ ली। नई काशी (Kashi) का मतलब विकास, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं हैं।

2023 में पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे काशी (Kashi)

यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। सिर्फ अविनाशी काशी की ही बात करें तो दो दिसंबर 2023 तक यहां पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे। इसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ 37 लाख 87 हजार के आसपास रही तो विदेशी पर्यटकों की संख्या 13 हजार 700 से अधिक रही। इसके बाद भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

अगस्त में 97 लाख व जुलाई में 72 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे काशी (Kashi)

काशी (Kashi) आने वाले पर्यटकों का निरंतर आना जारी है। 2023 में सर्वाधिक पर्यटक अगस्त में आए। अगस्त में 9722206 पर्यटक काशी आए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 7262891 रहा। जनवरी 2023 में 4429590, फरवरी में 4134807, मार्च में 3781060, अप्रैल में 4267858, मई में 3225476, जून में 3696346 पर्यटकों ने पीएम मोदी की काशी का अवलोकन किया। सितंबर में 3897844, अक्टूबर में 4255674, नवंबर में 4826776 पर्यटकों का आगमन काशी में हुआ। वहीं दो दिसंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यह 307430 रहा। दो दिसंबर के बाद नव वर्ष तक भी यहां निरंतर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहेगा।

2023 में भारतीय पर्यटक 5,37,87,004
विदेशी पर्यटक- 13,777
कुल पर्यटक- 5,38,00,781 ( आंकड़े दो दिसंबर तक)

2018 में भारतीय पर्यटक- 60,95,890
विदेशी पर्यटक- 3,48, 970
कुल पर्यटक- 64,44,860

2019 में भारतीय पर्यटक- 64,47,775
विदेशी पर्यटक- 3,50,000
कुल पर्यटक- 67,97,995

2020 में भारतीय पर्यटक- 8,76,303
विदेशी पर्यटक- 1,06,189
कुल पर्यटक- 9,82,492

2021 में भारतीय पर्यटक- 30,75,913
विदेशी पर्यटक- 2566
कुल पर्यटक- 30,78,479

Tags: baba vishwanath dhamkashi newsup newsvaranasi news
Previous Post

GST दूसरा संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पारित

Next Post

तकनीकी संस्थानों में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPITS
उत्तर प्रदेश

UPITS 2025 : ODOP प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

20/09/2025
Paddy
उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद

20/09/2025
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.
उत्तर प्रदेश

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

20/09/2025
CM Yogi
Main Slider

पहले बेटियां थीं असुरक्षित, अब खुद गढ़ रही हैं अपना भविष्य : सीएम योगी

20/09/2025
Notorious criminal Balram Thakur killed in encounter
Main Slider

अनिल दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर ढेर, 50 हजार का था इनामी

20/09/2025
Next Post
yogi

तकनीकी संस्थानों में कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

massive fire in ferry

दाल गोदाम में लगी भीषण आग, 12 गाड़ियों ने पाया काबू

24/11/2021

LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, डेढ़ साल से गतिरोध बरकरार

27/09/2021
Yoga

घुटनों में दर्द में रामबाण है ये योगा, ऐसे करें व्यायाम

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version