• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीठ पर जम गई है डेड स्किन, इनकी मदद से करें दूर

Writer D by Writer D
27/08/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Back Dead Skin

Back Dead Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आप अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन इस दौरान आप पीठ (Back) को नजरअंदाज कर बैठते हैं जिसकी वजह से उसकी सफाई अच्छे से नहीं हो पाती हैं और डेड स्किन (Dead Skin) जमने लगती हैं। सर्दियों में तो ये और भी ज्यादा हो जाती है जहां पर पीठ का मैल साफ़ करना बहुत मुश्किल हो जाता है और कालापन आने लगता हैं। अगर आप अपनी स्किन के अन्य पार्ट्स की तरह अपनी पीठ का भी पर्याप्त ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर में बनाए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुदरती चीजों से बने कुछ बैक स्क्रब (Back Scrub) की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पीठ पर जमी डेड स्किन (Dead Skin) को हटाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन स्क्रब के बारे में…

ओटमील बैक स्क्रब

ओटमील और कॉफी की मदद से भी एक बैक स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले ओटमील को दरदरा पीस लें। अब आप दो कप ओटमील, कॉफी ग्राइंडस और ब्राउन शुगर लेकर मिक्स कर लें। अब, इसमें कुछ चम्मच शहद और जैतून का तेल मिलाएं। अब आप पीठ पर मौजूद डेड स्किन (Dead Skin) सेल्स को हटाने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं

चंदन बैक स्क्रब

स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चंदन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। स्किन केयर के लिए ये काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए चंदन पाउडर, गुलाब जल, आटा, दूध की जरूरत होगी। सभी सामान को अच्छे से मिक्स करें। फिर अपनी पीठ पर लगाएं और स्क्रब करें ये डेड स्किन (Dead Skin) हटाने में आपकी मदद करेगा।

पपीता बैक स्क्रब

पपीते की मदद से भी एक बेहतरीन बैक स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 1/2 कप समुद्री नमक, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप सूरजमुखी तेल, नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच शुद्ध पपीता और कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी। आप एक बाउल में इन सभी सामग्री को मिक्स करे। इसके बाद, आप नहाते समय इस होममेड स्क्रब की मदद से अपनी बैक को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।

संतरे के छिलके का बैक स्क्रब

इन दिनों बाजार में संतरे खूब मिल रहे हैं। ऐसे में संतरे के छिलके आपकी खूब मदद कर सकते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए ये काफी अच्छा है। इसके लिए आपको संतरे के छिलके का पाउडर, नींबू का रस, गुलाब जल, चावल का आटे की जरूरत होगी। इसके लिए आप सभी सामान को अच्छे से मिक्स करें और फिर अपनी पीठ पर रगड़ें। बाद में गुनगुने पानी से पीठ को साफ करें। बाद में मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं।

लेमन बैक स्क्रब

इस बैक स्क्रब को तैयार करने के लिए एप्सम सॉल्ट में थोड़ा नींबू का रस और जैतून के तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं। आप बैक स्क्रब बनकर तैयार है। इसे अपनी पीठ पर लगाएं और बेहद हल्के हाथ से रगड़ें। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के साथ-साथ आपकी बैक की रंगत को निखारने में मदद करेगा। आप चाहें तो इस बैक स्क्रब में कुछ हर्ब्स जैसे लैवेंडर, थाइम या रोज़मेरी भी मिला सकते हैं।

गुलाब बैक स्क्रब

स्किन केयर के लिए गुलाब का इस्तेमाल बहुत बार किया जाता है और ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल स्क्रब बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए 1 गुलाब की सूखी और क्रश की हुई पत्तियां, 2 चम्मच गुलाब जल, 1/2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच बेसन, इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर आपको पेस्ट की कंसिस्टेंसी बनानी है। ध्यान रहे कि ये ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो। इसे आपको अपनी पीठ पर अच्छे से रगड़ना है और उसके बाद इसे साफ कर लेना है। आप सिर्फ गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर मास्क के तौर पर अपनी पीठ पर भी लगा सकते हैं। इस स्क्रब से पीठ की डेड स्किन, एक्ने और कालेपन में बहुत आराम मिलेगा।

सी-सॉल्ट बैक स्क्रब

सी-सॉल्ट और जैतून के तेल की मदद से एक बैक स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 कप सी सॉल्ट लें और उसमें आधा कप जैतून का तेल डालकर मिक्स करें। अंत में, आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिक्स करें। अब आप अपनी बैक को स्क्रब करने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। आप हल्के हाथों से बैक की मसाज करते हुए स्क्रब करें।

टोमेटो बैक स्क्रब

टमाटर आपके स्किन एक्सफोलिएशन का सबसे असरदार तरीका साबित हो सकता है। ये सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि बैक के लिए भी अच्छा है। 1 टमाटर का पल्प, 2 चम्मच दरदरी पिसी हुई चीनी, 2 चम्मच दूध, इन तीनों सामग्री एक साथ मिलाई जाए तो बहुत ही असरदार स्क्रब बन सकता है। आपको बस तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाकर अपनी पीठ पर रगड़ना है। इसे रगड़ने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें और फिर नहा लें।

Tags: Back Dead Skinback scrubbeauty hacksBeauty tipsSkin Care
Previous Post

सब्जी की ग्रेवी हो गई है पतली, इससे बन जाएगा आपका काम

Next Post

टॉन्सिल के दर्द में इन उपायों से पाएं राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Champat Rai
Main Slider

भरोसेमंद लोगों ने दिया धोखा… चंपत राय ने सेवा समाप्ति की घोषणा की

02/07/2026
Jewelery
फैशन/शैली

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

02/07/2026
Next Post
tonsil

टॉन्सिल के दर्द में इन उपायों से पाएं राहत

यह भी पढ़ें

Xiaomi's sub-brand Redmi Mi Note 10 series created history

Xiaomi की सबब्रांड रेडमी की Note 10 सीरीज ने रचा इतिहास

19/06/2021
STF

गौवंश की तस्करी में लिप्त 25 हजार का इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

23/03/2022
CRPF

मणिपुर में भीड़ ने CRPF जवानों को उतारा, फिर बस में लगा दी आग

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version