• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन ग्रहों के कमजोर होने से होती है ये बीमारी

Writer D by Writer D
18/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Planets

Planets

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रहों (Planets) की चाल, उनकी शुभ-अशुभ स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह बलवान होते हैं तो जातकों को उस ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जबकि इसके विपरीत यदि ग्रह कमजोर होते हैं तो जातकों को उसके नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। इन्हीं नकारात्मक परिणामों में ग्रह (Planets) से होने वाले विभिन्न रोग भी शामिल होते हैं। जानते हैं किस ग्रह (Planets)  के कमजोर होने पर कौनसी बीमारी होती है और ज्योतिष के अनुसार उन रोगों को कैसे दूर किया जा सकता है।

सूर्य

सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से जातकों को आंखों और सिर से संबंधित रोग होने लगते हैं। कुंडली में सूर्यदेव की मजबूती के लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए।

चंद्रमा

चंद्र ग्रह का संबंध जल और मन से है। ऐसे में यदि कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को कफ और मानसिक बीमारी होने लगती हैं। कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी की आराधना करनी चाहिए।

मंगल

मंगल ग्रह का संबंध रक्त से है। अत: कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती हैं। मंगल को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करें और मंगलवार का व्रत करें।

बुध

बुध ग्रह का संबंध त्वचा से है। बुध ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को त्वचा से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाना चाहिए।

गुरु

गुरु का संबंध मोटापे से है। कुंडली में गुरु के कमजोर होने से व्यक्ति को मोटापे और उदर से संबंधित रोग होने लगते हैं। बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।

शुक्र

शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति को डायबिटीज के अलावा कुष्ठ रोग, गुप्त रोग और गर्भाशय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शुक्र की मजबूती के लिए जातकों को शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलानी चाहिए।

शनि

शनि के कमजोर होने से व्यक्ति को शारीरिक थकान, चोट आदि लगने का भय रहता है। शनि को मजबूत बनाने के लिए जातकों को शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल चढ़ाना चाहिए।

राहु

कुंडली में राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति को बार-बार बुखार होता है। यदि आप राहु से संबंधित व्यक्ति जैसे कुष्ठ रोगी, निर्धन व्यक्ति, सफाई कर्मचारी आदि को भोजन आदि देकर प्रसन्न करते हैं तो आपको राहु की कृपा अवश्य मिलेगी।

केतु

राहु के कमजोर होने से व्यक्ति को हड्डियों से संबंधित बीमारियां होने लगती है। केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा करना प्रारंभ कर दें। साथ ही कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

Tags: Astrology
Previous Post

भोजन पकाते समय इन नियमों का करें पालन, भरे रहेंगे धन के भंडार

Next Post

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे हनुमान जी

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post
Bada Mangal

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे हनुमान जी

यह भी पढ़ें

bhupinder singh

‘दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत…’ के सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

18/07/2022

पांच और देशों ने भारत की कोवैक्सीन को दी मान्यता, अब यात्रा होगी आसान

02/11/2021
Arrested

चार शातिर चोर गिरफ्तार, कार, बाइक व सामान बरामद

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version