• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

9 महीने बाद जेल से रिहा हुआ यूट्यूबर मनीष कश्यप, निकलते ही बिहार सरकार पर साधा निशाना

Writer D by Writer D
23/12/2023
in मनोरंजन, बिहार
0
Manish Kashyap

Manish Kashyap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। पटना हाईकोर्ट (Patna highcourt) से सशर्त जमानत मिलने के बाद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (YouTuber Manish Kashyap) को रिहा कर दिया गया है। बता दें कि मनीष को बिहार की बेऊर जेल में रखा गया था। 9 महीने बाद मनीष को जेल से रिहाई मिली है। मनीष को पहले तमिलनाडु ले जाया जाना था, मगर, पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में ही रखा गया।

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने पटना की बेऊर जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर निशाना साधा। आजतक से बातचीत में Manish ने कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। मनीष ने अपनी गाड़ी के आगे भारी भीड़ देखकर कहा कि यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए। मनीष ने अपने आगे चल रहे लोगों से कहा कि आगे बढ़ने दीजिए, वर्ना ये लोग मुझ पर फिर कोई केस कर देंगे।

दरअसल, 12 मार्च 2023 को हथकड़ी पहने एक व्यक्ति की ट्रेन में यात्रा करते हुए वीडियो अपलोड की गई थी, इसी मामले में मनीष के खिलाफ FIR हुई थी। मनीष पर आरोप लगाया गया था कि सार्वजनिक भावनाओं को भड़काया है। इसके लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की थी। इस केस में पटना हाईकोर्ट ने मनीष कश्यप को सशर्त नियमित जमानत दी।

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पर कानूनी शिकंजा तब कसा था, जब तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक वीडियो सामने आया था। आरोप लगाया गया था कि ये वीडियो मनीष ने फर्जी तरीके से अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया है। मनीष कश्यप के वीडियो को तमिलनाडु पुलिस ने गलत बताते हुए केस दर्ज किया था। तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की थी।

पेशी पर पहुंचे मनीष कश्यप का लोगों ने किया स्वागत, जिंदाबाद के नारे और फूलों की बारिश

मनीष ने राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उस समय तमिलनाडु सरकार ने एनएसए हटाए जाने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दलीलें दी थीं। हालांकि, मनीष को राहत मिल गई थी। वहीं मनीष के खिलाफ बिहार के बेतिया जिले में 7 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें भाजपा विधायक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के अलावा बैंक मैनेजर से मारपीट का भी आरोप था। इस मामले में कुर्की-जब्ती के बाद मनीष ने थाने में सरेंडर कर दिया था, तभी से मनीष को जेल में रखा गया था।

Tags: bihar newsManish Kashyapyou tuber manish kashyap
Previous Post

’24 में फिर मोदी ही आएंगे…’, निरहुआ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लांच किया नया गाना

Next Post

यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवदेन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Murder
Main Slider

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Next Post
Constable Recruitment

यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें आवदेन

यह भी पढ़ें

suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका ने किया विषाक्त सेवन

31/01/2023
प्यारे मियां पुलिस रिमांड

दरिंदा प्यारे मियां पत्रकारिता की आड़ में दे रहा था काले कारनामों को अंजाम

19/07/2020
Hina Khan

बिग बॉस 14 में 2 हफ्ते के लिए मोटी फीस ले रही हैं हिना खान

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version