• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोहरे और लो विजिबिलिटी में नहीं होगा बसों का संचालन

Writer D by Writer D
28/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Roadways

UP Roadways

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने बसों (Buses) के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि दैनिक काउंसिलिंग के माध्यम से बस स्टेशन पर क्रू को बस के प्रस्थान से पूर्व अधिकारियों एवं उपाधिकारियों द्वारा यह अनिवार्य रूप से निर्देशित किया जाए कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन रोककर, निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा (जिस दिशा में बस चल रही हो, उसके विपरीत दिशा में स्थित ढाबे को छोड़कर), पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोहरा समाप्त होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए।

अन्य चालकों को भी दी जाए कोहरे की जानकारी

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों (Buses) को न ले जाएं। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। अपरिहार्य स्थिति में खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए।

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि दृश्यहीनता की दशा में प्रत्येक बस स्टेशन पर उपस्थित उपाधिकारियों द्वारा मार्ग के बस स्टेशनों से सूचना लेकर अपने व अन्य क्षेत्रो की बसों को बस स्टेशन से मार्ग पर जाने के लिए अनुमति न दी जाए तथा चालक को यह अवगत कराया जाए कि कोहरे के कारण मार्ग बाधित है।

कोहरे, बारिश, आंधी/तेज हवाओं के दौरान बस को धीमी व सुरक्षित गति में संचालित किया जाये तथा सड़क के किनारे विशालकाय पेड़ के नीचे वाहन को रोका न जाए। कोहरे में बस को निर्धारित गति सीमा से अधिक गत्ति पर कदापि संचालित न किया जाए। बस के आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें व सुरक्षित रहें। हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर बने अनाधिकृत कट का प्रयोग कदापि न किया जाए।

Tags: Lucknow NewsUP Roadways
Previous Post

शिक्षा है सशक्त और समर्थ राष्ट्र की आधारशिला: सीएम योगी

Next Post

सीएम धामी ने विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Kanpur

सपा के समय कानपुर में बनते थे कट्टे, आज बन रहा है डिफेंस कॉरिडोर: सीएम योगी

09/05/2023

आलू की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार, नई तकनीक की मिलेगी जानकारी

15/04/2022
Mahashivratri

कब है महाशिवरात्रि का महापर्व? जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version