• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में ऐसे करें त्वचा की देखभाल, रखें इन खास बातों का ध्यान

Writer D by Writer D
17/11/2025
in फैशन/शैली
0
winter care

winter care

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियां (Winter) शुरू होते ही लोग कई तरह की स्क्रिन संबंधित समस्याओं से परेशान होते दिखाई देते हैं। तरह तरह के मॉइश्चराइजर, बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। मॉइश्चराइजर और बॉडी लोशन के अलावा भी कई तरीके हैं, जिनसे आप अपनी स्किन की केयर कर सकते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर सर्दियों (Winter) में स्किन को इतनी केयर की जरूरत क्यों पड़ती है? हम आपको कुछ बेसिक चीजें बताने जा रहे हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपनी त्वचा की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।

ग्लिसरीन

पानी और सुगंधित चीजों के बाद ग्लिसरीन, कॉस्मेटिक उत्पादों में उपयोग होने वाली तीसरी सबसे अहम चीज है। मॉइश्चराइजर और लोशन में तो यह सबसे प्रमुख इस्तेमाल होने वाली चीज है। ग्लिसरीन हमारी त्वचा की बाहरी लेयर को हाइड्रेड करती है। जलन आदि से त्वचा को बचाती है और घावों को भी तेजी से भरने में मदद करती है। ग्लिसरीन एक नैचुरल कंपाउंड है, जो वेजिटेबल ऑयल और जानवरों के फैट में पाया जाता है। एकदम प्योर ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने से बचें। आप इसे गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे एलर्जी की भी शिकायत रहती है। अगर आपको भी खुजली, रेडनैस और रैशेज दिखें, तो इस्तेमाल ना करें।

नारियल का तेल

नारियल का तेल हम सबके किचन में इस्तेमाल होता ही है। लेकिन त्वचा में इस्तेमाल के लिए हम अक्सर इसे अनदेखा करते हैं। कई रिसर्च में यह कहा जा चुका है कि नारियल के तेल में वह सबकुछ है, जो हमारी स्किन के लिए जरूरी है।

हमारी त्वचा में प्रदूषण और दूसरी वजहों से हुए नुकसान की भरपाई करता है। और तो और त्वचा को बाहरी इन्फेक्शन से बचाने में भी मदद करता है। यह त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम भी करता है और इसे संवेदनशील जगहों जैसे आंखों के नीचे और होठों पर भी लगाया जा सकता है।

इस्तेमाल की विधि :

-रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
-नारियल तेल की आठ से दस बूंदें अपनी दोनों हथेलियों में लेकर हथेलियों को रगड़ लें।
-अब हल्के हाथों से नीचे से ऊपर की तरफ चेहरे की मसाज करें।
-तेल पूरा सूख जाये, तो दोबारा से इस प्रक्रिया को दोहराएं।
-अगली सुबह नहाने के साथ ही चेहरा भी धो लें।

दूध और बादाम

सर्दियों के मौसम में झाई दूर करने के लिए दूध और बादाम को मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। दूध हमारी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकता है। दूध, त्वचा को ब्लीच करने में सहायक होता है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बों का उपाय हो सकता है। वहीं, बादाम का तेल एक प्राकृतिक एमोलिएंट है, जो हमारी त्वचा में नमी को बनाए रखता है।

पेट्रोलियम जैली

यह मिनिरल ऑयल और मोम का मिश्रण होता है। पेट्रोलियम इसका सबसे प्रमुख भाग है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए मॉइश्चर का काम करता है। स्किन इंजरी और सर्जरी के बाद त्वचा की देखभाल में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। न सिर्फ चेहरे बल्कि फटी एड़ियों और फटे होठों के उपचार में भी इसे उपयोग किया जाता है।

मलाई और गुलाब जल

मलाई में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं, गुलाब जल हमारी त्वचा को निखारता है। इन दोनों को फेस पैक बनाकर लगाने से फायदा मिलेगा। मलाई में गुलाब जल मिक्स कर लें। अब इस पैक को तब तक चेहरे पर लगाए रखें, जब तक कि चेहरा पूरी तरह से सूख नहीं जाता है। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। इसे कुछ दिन तक लगाने के बाद आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipsbeauty tips in hindiglowing skinskin care in winter
Previous Post

मोती किसे पहनना चाहिए, जानें धारण करना का सही नियम

Next Post

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
फैशन/शैली

फेस के अनुसार चुने अपने लिए ज्वेलरी, बढ़ जाएगी खूबसूरती

02/07/2026
Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Sunburn
फैशन/शैली

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
money
धर्म

इस दिशा में पैसे रखने की न करें भूल, उठाना पड़ेगा नुकसान

02/07/2026
Next Post
42 Indian Umrah pilgrims die in accident

सऊदी में बस की डीजल टैंकर से टक्कर, उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की जलकर मौत

यह भी पढ़ें

टीवी डिबेट में आचार संहिता

टीवी डिबेट में आचार संहिता लागू करने के लिए जारी हो एडवाइजरी : कांग्रेस

13/08/2020
man saving wolf

व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर इस तरह बचाई भेड़िए की जान

08/09/2020
Maha Kumbh

‘एडवांस्ड एआई ड्रिवन डाटा तकनीकों’ के प्रयोग से प्रभावी बनेगा महाकुम्भ मेला का सुरक्षा तंत्र

21/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version