• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिस भव्यता के साथ पीएम का स्वागत हुआ, वह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/12/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानी…

22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  के करकमलों से प्रभु अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। प्रभु के आगमन से पहले प्रधानमंत्री का सपना था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। जिस भव्यता के साथ पीएम का स्वागत अयोध्यावासियों ने किया है, यह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने शनिवार को अयोध्या में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उप्र व अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की परियोजना के लिए यूपीवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए आभार जताया। सीएम ने बाल रामलला की मूर्ति प्रधानमंत्री को भेंट की।

प्रधानमंत्री ने अयोध्यावासियों को दिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उपहार

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि अयोध्या बेहतरीन फोरलेन, सिक्स लेन व आठ लेन के रोड मार्ग से जुड़ा है। इसका उद्घाटन पीएम के करकमलों से होने जा रहा है। रेल की बेहतरीन सुविधा, नए रेलवे स्टेशन के साथ-साथ वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ और अमृत भारत के नाम पर दो नई ट्रेन पीएम ने प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या से माता सीता के प्रकटीकरण स्थल सीतामढ़ी से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान राम त्रेता में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन कर अयोध्या को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उपहार अयोध्वासियों को दे दिया।

सबसे अधिक बार आने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी के नाम

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि यह वही अयोध्या है, जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में भी लोग संकोच करते थे। सबसे अधिक बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड मोदी जी के नाम पर बन गया है। उत्तर प्रदेश व अयोध्या जैसे विरासत से जुड़ी नगरियों को नई पहचान मोदी जी के कारण संभव हो पाया है। आज प्रधानमंत्री जी 22 जनवरी से पहले विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी से जुड़ी अयोध्या को बेहतरीन सुविधाओं से संपन्न कर रहे हैं।

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण भारत की परंपरा पर गौरव कराने वाला क्षण

सीएम (CM Yogi)  ने आभार जताते हुए कहा कि प्रभु राम से इस लोक का मिलन कराने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर इस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम प्रधानमंत्री ने किया है। रामायण को लौकिक रूप से हम सब तक पहुंचाने वाले पहले ऋषि महर्षि वाल्मीकि हैं। उनके नाम से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण भारत के अंदर भारत की परंपरा व विरासत पर गौरव की अनुभूति कराने वाला क्षण है।

बच्चों से हालचाल लेना नहीं भूले सीएम योगी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आगामी समय में हम सब अपने दायित्वों का निर्वहन कर पाएंगे। अयोध्या में 22 जनवरी के बाद अतिथि देवो भव का नया अनुभव देश-दुनिया को कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि हम सब पूरी तैयारी के साथ 22 जनवरी के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत उसी तत्परता व जोश-खरोस से कर पाएंगे।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जितिन प्रसाद, दयाशंकर सिंह, जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Tags: ayodhya newscm yogipm modiup news
Previous Post

मोदी जो कहता है उसे पूरा करने के लिए जीवन खपा देता है: प्रधानमंत्री

Next Post

अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुई 30 दिसंबर की तारीख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

04/05/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना लागू, नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी

04/05/2026
राजनीति

ऐतिहासिक दिन, हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं : नरेंद्र मोदी

04/05/2026
Amit Shah
Main Slider

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ‘ऐतिहासिक जीत’ कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम

04/05/2026
Next Post
Jyotiraditya Scindia

अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुई 30 दिसंबर की तारीख

यह भी पढ़ें

Udaibhan singh

ओडीओपी के जरिए पूर्वांचल बनेगा अर्थव्यवस्था का नया हॉट स्पॉट : उदयभान सिंह

12/12/2020
CM Abhyudaya Yojana

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
Board Exams

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए योगी सरकार ने कक्ष निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version