• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP को केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Writer D by Writer D
04/01/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आज प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तारी कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने यह दावा खुद किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका पर कार्यकर्ता आप दफ्तर पहुंचने लगे हैं। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

याद रहे कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं, गुरुवार की सुबह आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की।

पोस्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार की रात में लिखा कि उन्हें खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। सुनने में आ रहा है कल सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर ED पहुँच कर उन्हें गिरफ़्तार करने वाली है ।

सीएम योगी और राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले कल दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पेश न होने का कारण बताया और लिखा कि वह अभी राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने नोटिस को अवैध बताते हुए कहा, मामले से संबंधित प्रश्नावली भेजें, तो वह उत्तर देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने एजेंसी को लिखा, इस मामले में आप अनुचित गोपनीयता रख रहे हैं और अपारदर्शी व मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, समन उन तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में आ चुका था। इससे सवाल उठता है कि क्या समन का उद्देश्य वैध पूछताछ करना है या मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करना।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

सीएम योगी और राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सीएम केजरीवाल को आज गिरफ्तार नहीं करेगी ED, भेजा जाएगा चौथा समन

Writer D

Writer D

Related Posts

JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
CM Vishnudev Sai worshiped Shri Faleshwarnath Mahadev
Main Slider

मुख्यमंत्री साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की

17/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

17/08/2026
CM Dhami
Main Slider

1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में, परियोजना स्थल पर कोई बाधा नहीं: धामी

17/08/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल को आज गिरफ्तार नहीं करेगी ED, भेजा जाएगा चौथा समन

यह भी पढ़ें

mohan bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे हरिद्वार, गंगा घाटों का किया लोकार्पण

04/04/2021
Adil Ghafoor

मुस्लिम धर्म गुरु गिरफ्तार, नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का किया था आह्वान

12/06/2022

स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में भी किया जाए कार्य : सीएम योगी

17/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version