• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जामा मस्जिद के बाहर दीप जलाएंगे, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न की तैयारी

Writer D by Writer D
07/01/2024
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Swachchta Abhiyan

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) को लेकर हर तरफ लोगों में उत्साह है। इसी को लेकर आगामी 12 जनवरी से 22 जनवरी तक बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे देश में दीप जलाने का कार्यक्रम चलाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (BJP Minority Front) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा 12 से 22 जनवरी तक पूरे देश में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) को लेकर कार्यक्रम चलाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर संगठन अल्पसंख्यक समाज में जागरूकता और भाईचारा बढ़ाने का काम करेगा। जमाल सिद्दीकी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए वह खुद दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद इलाके में जाकर दीपक जलाने से संबंधित सामग्री लोगों के बीच बांटेंगे और लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक यासिर जिलानी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के आराध्य हैं, इसलिए मुस्लिम जनता के बीच शांति और सौहार्द्र बांटने के लिए हम तमाम अल्पसंख्यक इलाकों में जागरूकता फैलाने जा रहे हैं। हमारे संगठन के अध्यक्ष खुद अपनी टीम के साथ निजामुद्दीन दरगाह और जामा मस्जिद के बाहर दीप जलाएंगे।

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है- लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में पधार रहे हैं प्रभु श्रीराम, यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के जीवन में बहुत भाग्य से आया है। पग-पग दीप जलाएंगे, राम आएंगे।

रामोत्सव 2024: 22 जनवरी को घर-घर जलेगी राम ज्योति

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या भगवान राम के रंग में पूरी तरह से रंग गई है। अगर कहीं कुछ छूट गया है तो उसका रंग रोगन किया जा रहा है। सड़क मार्ग, ट्रेन या प्लेन आप जिस भी माध्य से अयोध्या जाएंगे तो आपको कण कण में प्रभु श्रीराम की अनुभूति होगी।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इस दिन को लेकर अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। मंदिर की तैयारियों को लेकर शहर के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया है।

Tags: delhi newsjama masjidNational newsram mandir pran pratistharamlala pran pratisthaRamlala's Pran Pratistha
Previous Post

सिर पर स्वर्ण पादुकाएं, 8 हजार किमी की दूरी…, हैदराबाद से अयोध्या की पदयात्रा पर निकला राम भक्त

Next Post

धोनी का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मदरसों में बाहरी बच्चों के वीडियो पर सरकार सख्त, जांच के आदेश

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान

17/04/2026
Next Post
MS Dhoni

धोनी का ‘हुक्का’ पीते हुए वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

यह भी पढ़ें

ssc

एसएससी ने निकाली जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्ती

02/10/2020
smoking

होंठ हो गए है काले, तो ऐसे बनाएं गुलाबों से गुलाबी

19/06/2024
keshav maurya

संभल में हुआ दंगा सपा की इसी साजिश का हिस्सा, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना

01/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version