• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी पर टिप्पणी पर मालद्वीव का बड़ा एक्शन, शिउना समेत 3 मंत्रियों को किया निलंबित

Writer D by Writer D
07/01/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

Maldives government suspends ministers who commented on PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर टीका-टिप्पणी करना पड़ा मालदीव के तीनों मंत्री को भारी पड़ गया है। मालदीव सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कर मालदीव (Maldive) की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मालदीव (Maldive) ने पीएम मोदी के फोटो लेकर टिप्पणी करने वाले 3 मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है।

मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘जोकर’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। एक और पोस्ट में मरियम ने मालदीव में भारतीय सेना की उपस्थिति को लेकर भी सवाल किया। शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी।

उन्होंने लिखा कि मालदीव को भारतीय सेना की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘वे विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत हैं। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।’ बयान में आगे कहा गया है, सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए और ऐसे तरीकों से राय रखें, जिससे नफरत, नकारात्मकता न फैले और मालदीव और उसके अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा न आए।

मालदीव सरकार ने कहा करेंगे कार्रवाई

इस बयान के आने के बाद मालदीव सरकार (Maldives Government) ने कहा है कि वे ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ही देश के उन नेताओं को नसीहत दी जो पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ा रहे थे।

मालदीव के नेता ने भारतीयों का उड़ाया मजाक, तो इंडिया में ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives

नशीद ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा ‘भयानक’ थी। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक ‘प्रमुख सहयोगी’ है।

तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करने से मालदीव मुश्किलों में घिर गया है। वहां जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीय पर्यटक धड़ाधड़ अपनी बुकिंग कैंसल करवा रहे हैं। अपनी इकोनॉमी पर इसे बड़ा खतरा बनते देख राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने विवादित टिप्पणी करने वाली मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को पद से सस्पेंड कर दिया है।

Tags: boycottmaldivesMaldives governmentpm modi
Previous Post

लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से 55 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Next Post

500 प्रीफैब टॉयलेट्स के जरिए अयोध्या के सरयू घाटों पर प्रसाधन सुविधा का होगा विकास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post
prefab toilets

500 प्रीफैब टॉयलेट्स के जरिए अयोध्या के सरयू घाटों पर प्रसाधन सुविधा का होगा विकास

यह भी पढ़ें

makeup remover

जाने बिना मेकअप हटाए सोना क्यों है नुकसानदायक, जानकर रह जाएंगे हैरान

05/02/2022
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा Cbse board exam

शिक्षा मंत्री ने NEP लागू करने को लेकर स्वयं सेवकों, शिक्षाविदों सहित सभी लोगों से मांगे सुझाव

26/09/2020
answer key

SSC CGL टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version