• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के लिए फ्री ट्रेन का ऐलान, इस राज्य की सरकार का राम मंदिर दर्शन पर बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
11/01/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pran Pratistha

Ram Mandir Pran Pratistha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होने वाला है। तैयारियां भी जोरो पर हैं। ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं। हर कोई बस यह चाहता है कि वह राम लला को अपनी आंखों से मंदिर में विराजमान होते देखे। इसी बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने अयोध्या जाने वालों के लिए एक फ्री ट्रेन का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने उन लोगों के लिए सालाना मुफ्त ट्रेन यात्रा योजना को मंजूरी दे दी है जो अयोध्या मंदिर में भगवान राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। ये फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुफ्त ट्रेन के फैसले को पीएम की एक और गारंटी पूरा करना बताया गया। इस ट्रेन की मदद से लगभग 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन कर पाएंगे।

कौन होंगे इस योजना के पात्र

18 से 75 साल की आयु के वो लोग जो मेडिकली फिट हैं, इस योजना के पात्र होंगे। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का चयन किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के चयन के लिए हर एक जिले में कलेक्टर के अधीन एक समिति गठित की जाएगी। इस योजना को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित किया जाएगा और राज्य पर्यटन विभाग इसका आवश्यक बजट प्रदान करेगा। IRCTC इस रेलवे यात्रा के दौरान लोगों के खाने-पीने का ध्यान रखेगा। लोग इस ट्रेन को रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और अंबिकापुर स्टेशनों से बोर्ड कर पाएंगे।

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है

यह यात्रा लगभग 900 किमी की होगी जिसमें आखिरी स्टेशन अयोध्या होगा। तीर्थयात्री वाराणसी में रात को आराम करेंगे जहां उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा और गंगा आरती में भाग लिया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दें बीते दिनों ही विष्णु सरकार ने 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया है।

Tags: ayodhya ram mandirChhattisgarh newsNational newsram mandirram mandir inagurates
Previous Post

You Tube इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, POCSO के उल्लंघन पर जारी हुआ नोटिस

Next Post

शुरू हुई अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विभाजन की पीड़ा को न भूलें, विरासत और अस्मिता की रक्षा हमारा संकल्प: धामी

14/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को दी मंजूरी

14/08/2026
Surrendered Naxalite women walked the ramp.
Main Slider

हथियार छोड़े, हुनर को चुना; रैंप पर पूर्व नक्सली महिलाओं ने बिखेरा जलवा

14/08/2026
THDC Tunnel Accident: Army takes charge of rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: सेना ने संभाला रेस्क्यू अभियान, लापता तीन श्रमिकों की तलाश जारी

14/08/2026
THDC Tunnel: CM Dhami holds review meeting with officials.
उत्तराखंड

THDC Tunnel Accident: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, रेस्क्यू अभियान में तेजी के निर्देश

14/08/2026
Next Post
CM Yogi

शुरू हुई अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

23/12/2022
सिद्धार्थनगर में 54 नये कोरोना संक्रमित

देश में 24 घंटे में 51 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक, कोरोना से मिली राहत

02/08/2020

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा कल होगी खत्म, अबतक 12 फर्जी छात्र पकड़े गए

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version