• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में होगी उच्च कोटि की निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Writer D by Writer D
13/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि की निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। शनिवार को इस संबंध में सीएम योगी के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष गोयल ने अयोध्या पहुंचकर विद्युत संबंधित कार्यों एवं तैयारी की समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निर्देशित किया कि आगामी प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कार्यक्रमों में उच्च कोटि की निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए अभी से रिहर्सल करके तैयारी का परीक्षण कर लें।

ट्रिपिंग विहीन हो बिजली व्यवस्था

सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में अध्यक्ष ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अयोध्या की विद्युत व्यवस्था विश्व स्तरीय होनी चाहिए। यह भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की प्रमुख आध्यात्मिक एवं पर्यटन नगरी बन रही है। पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे ऐसी स्थिति में यहां की विद्युत व्यवस्था ट्रिपिंग विहीन और आदर्श रहे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं वे सब शत प्रतिशत मानक के अनुरूप किए जाएं। इसमें जरा सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अध्यक्ष ने कहा कि फीडर वाइस जवाबदेगी तय हो। पूरे जनपद में ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग नहीं रहनी चाहिए। जर्जर और ढीले तार बदल दिए जाएं। ट्रांसफार्मर जले या क्षतिग्रस्त ना हों इसके लिए उनके रख रखाव एवं अनुरक्षण पर पूरी तरह सजगता रखी जाए। मानकों का पालन किया जाए। ट्रॉली ट्रांसफार्मर प्रयाप्त संख्या में रहे। पर्याप्त गैंग एवं आवश्यक सामग्री भी रहे। अयोध्या की पूरी व्यवस्था ट्रिपिंग विहीन बने। जहां कहीं ट्रिपिंग हो इसकी मानीट्रिंग की जाए। दुबारा ना हो इसके लिए सभी आवश्यक कार्य तुरंत कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि हमें यहां की व्यवस्था ऐसी बनानी है जिससे पूरी अयोध्या को 24 घंटे बिना कटौती के उच्च गुणवत्ता युक्त विद्युत प्राप्त हो सके।

किसी भी हालत में बाधित न हो विद्युत व्यवस्था

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) एवं कॉरपोरेशन अध्यक्ष आशीष गोयल ने आगामी 22 जनवरी के कार्यक्रम के संदर्भ में विद्युत व्यवस्था की तैयारी की विस्तृत जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था किसी भी हालत में बाधित न हो इसके लिए हर स्तर पर रिहर्सल कर लें। उन्होंने कहा कि सभी लाइनों, ट्रांसफॉर्मर और पोलों तथा सभी स्टेशनों का निरीक्षण करके सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी चीज निश्चित मानक के अनुरूप हैं। कहीं कोई बिजली आदि नहीं उतर रही है तथा दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है।

भगवान राम सूर्य के उपासक थे, सौर ऊर्जा से सुसज्जित हो रही अयोध्या: एके शर्मा

अध्यक्ष ने कहा कि कहीं किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए, जिससे दुर्घटना की संभावना हो। टेंट या स्थाई निवास के लिए बनाए गए आवास या जहां भीड़ रहने की संभावना है वहां विद्युत सुरक्षा हेतु पूरी सावधानी बरती जाए। विद्युत उपकरणों आदि की जांच कर ली जाए। अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्टेशनों सहित सभी विद्युत उपकरणों का लगातार निरीक्षण एवम जांच करते रहें। समीक्षा बैठक में निदेशक वितरण जीडी दिवेदी भी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaayodhya newsup news
Previous Post

श्री रामनगरी से वृहद स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Next Post

संडे बनेगा स्पेशल, बनाएं मसालेदार पनीर पसंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
paneer pasanda

संडे बनेगा स्पेशल, बनाएं मसालेदार पनीर पसंदा

यह भी पढ़ें

36 medicines are completely duty free

Budegt: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, मेडिकल एजुकेशन में बढ़ाई इतनी सीटें

01/02/2025
Bribe

‘रिश्वत में कोई उधारी नहीं चलेगी…’ दरोगा का ऑडियो वायरल, एसपी ने की ये कार्रवाई

01/09/2024
CM Yogi flagged off the 'Run for Corporation' marathon

सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण है महाकुम्भ 2025 : मुख्यमंत्री

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version