• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

Writer D by Writer D
22/07/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Dark Circles

dark circles,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देखा जाता हैं कि आजकल लोग लंबे समय तक लैपटॉप-टीवी-मोबाइल में आंखें गडोए रखते हैं और पूरी नींद नहीं ले पाते है जिसकी वजह से आंखों में थकान रहती हैं और डार्क सर्कल (Dark Circles) बनने लगते हैं। हांलाकि डार्क सर्कल के कई अन्य कारण भी होते हैं। डार्क सर्कल इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circles) न केवल खूबसूरती में दाग लगा देते हैं, बल्कि इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा और थका हुआ दिखाने लगते हैं। डार्क सर्कल (Dark Circles) चहरे का आकर्षण छीन लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप डार्क सर्कल (Dark Circles) से छुटकारा पा सकते हैं और चहरे को खूबसूरती लौटा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

ठंडा दूध

एक बाउल में थोड़ा ठंडा दूध लें और इसमें दो रुई के गोले भिगो दें। कॉटन बॉल्स को आंखों के ऊपर इस तरह रखें कि ये डार्क सर्कल्स को कवर कर ले। इन्हें 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कॉटन बॉल्स को हटा दें। ताजे पानी से धो लें और हर दिन तीन बार दोहरा सकते हैं। डार्क सर्कल (Dark Circles) हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।

कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद

आँखों के नीचे बढ़े हुए डार्क सर्कल (Dark Circles) को कम करने के लिए कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद हो सकता है। कोल्ड कम्प्रेस आँखों और उसके आसपास के क्षेत्र की रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है। जिससे गहरा रंग हल्का पड़ने लगता है। साथ ही अगर आँखों के इर्द गिर्द किसी भी तरह का सूजन या घाव है तो उससे भी छुटकारा पाया जा सकता है।

गुलाब जल

ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोएं। इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

टमाटर

डार्क सर्कल (Dark Circles) दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।

बादाम का तेल

बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने के पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें। या फिर इस तेल को लगाकर 10 मिनट तक हलके हाथों से घेरो पर लगाकर मालिश करें और सुबह उठ कर मुँह धो लें। ऐसा करने से आपको हफ्ते भर के अंदर ही असर दिखने लगेगा

आलू का रस

आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए। पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

टी बैग

ठंडे टी-बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल जल्दी समाप्त हो जाते हैं। टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें। उसके बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसे निकालकर आंखों पर रखकर लेट जाएं। 10 मिनट तक रोज ऐसा करने से फायदा होगा।

नीम्बू

डार्क सर्कल (Dark Circles) से छुटकारा पाने के लिए टमाटर को पीसकर उस पेस्ट में बेसन और नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से लगाने पर डार्क सर्कल ठीक हो जाते हैं। या फिर टमाटर के रस में, नींबू का रस,चुटकीभर बेसन और हल्दी मिला लें और फिर इस पेस्ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार जरुर करें। इससे डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

Tags: dark circle removal tipshome remedies for dark circlesnatural ways to get rid of dark circles
Previous Post

इस तरह से बनाएं ये अचार, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

Next Post

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Vanilla Cake

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

यह भी पढ़ें

यूपी निर्यात को हब UP Export to Hub

सीएम योगी- यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क व फार्मा के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं

18/09/2020
manipur landslide

मणिपुर भूस्खलन: 18 जवानों समेत 24 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

02/07/2022
suicide

फर्रूखाबाद : आलू व्यवसायी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version