• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री राम हमारी आत्मा, आस्था, संस्कार व प्रेरणा के स्रोत: एके शर्मा

Writer D by Writer D
19/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज मऊ में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचकर जनपद के मंदिरों में स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत श्रमदान किया। श्रमदान के पश्चात् मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के देशव्यापी स्वच्छ तीरथ अभियान के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी पौराणिक, तीर्थ व धर्मस्थलों के आसपास के जगहों पर साफ-सफाई कार्य कर सुशोभन का कार्य किया जा रहा।

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मऊ प्रवास के दौरान स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत सर्वप्रथम मोहम्मदाबाद गोहना स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर झाडू लगाकर श्रमदान किया। उसके पश्चात ठण्ड से बचाव के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों गरीबों, बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल भी बांटा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संकल्प व प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण के साथ सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। गरीबों को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे कि वे भी प्रधानमंत्री के भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प में सहभागी बन सकें। मंत्री जी ने कहा कि इस मंदिर के सुशोभन के कार्य के साथ-साथ मुझे यह बताया गया है कि यहां पर नाला निर्माण कार्य को भी कराने की जरूरत है। आपको यह जानकारी देना चाहता हूं कि आज ही नाले के निर्माण के कार्य को मंजूरी देता हूं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही तमसा नदी के पास एक भगवान भोलेनाथ का मंदिर है, उसका भी काम शुरू कर दिया गया है। वैसे ही यहां के सुशोभन कार्य के लिए मैंने दो करोड रुपए की मंजूरी दे दी है। उस पैसे से यहां पर पार्क बनेगा और घाट का भी सुंदरीकरण का कार्य होगा। इतना ही नहीं यदि किसी कार्य में और भी धन की आवश्यकता होगी, तो वह भी पूरी की जाएगी। अगली छठ जब आप इस मंदिर में मनाने आएंगे, तो आपके यहां पर एक अलग सा मंदिर दिखेगा और यह घाट भी भव्य व सुंदर हो जाएगा। नाले के बारे में अभी बताया गया कि नाला नदी में आकर के गिरता है। जिसके लिए मैंने अध्यक्ष जी से प्रस्ताव बनाकर देने की बात कही है और मैं आज नाले के कार्य को भी पहले से ही मंजूरी दे रहा हूं। वहीं साथ में श्मशान घाट के निर्माण के लिए भी बात भी कही गई है, मेरी तरफ से उसकी भी मंजूरी है, साथ ही गौशाला की भी अगर आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यदि किसी कार्य में अन्य विभाग से बात करने की आवश्यता होगी तो उसके लिए भी अन्य विभागों के मंत्री और अधिकारियों से आग्रह करके आपके विकास कार्यों में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।

धार्मिक व तीर्थ स्थलों की सफाई, सुशोभन में न रहे कोई कमी: एके शर्मा

इसी क्रम में ग्राम सिरियापुर स्थित देईया माता मन्दिर विकास खण्ड रानीपुर पहुंचे मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उन्होंने पूजन दर्शन के उपरान्त मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बात की, मंदिर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग के सहयोग से कराये जा रहे 132 करोड़ रुपए की लागत के कार्य की भी समीक्षा की। मंत्री जी ने मंदिर प्रांगण की बाउंड्रीवाल व फर्श के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए मंदिर समिति और पर्यटन विभाग के अधिकारीयों से कहा। साथ ही फ़ौवारा और दो मंजिला हॉल बनवाने के कार्यों में भी गति लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ग्राम भवरेपुर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजन के उपरान्त सफाई व्यवस्था को बनाये रखने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) शीतला माता मंदिर भी गए जहां उन्होंने पूजन कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने आम जनमानस को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया और सभी निकाय कर्मियों को भी अभियान के दौरान सभी धार्मिक, पूजा व ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को साफ सुथरा व कचरा मुक्त कर सुंदर बनाने के लिए 14 जनवरी से 21 जनवरी तक एक सप्ताह का साफ सफाई, स्वच्छता व सुशोभन का विशेष महाअभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सफ़ाई अभियान के दौरान सभी निकायों में स्थित धार्मिक, आध्यात्मिक व तीर्थ स्थलों, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों, पवित्र नदी घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ सफाई, स्वच्छता एवं सुशोभन का कार्य किया जाएगा, जिससे की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सत्यम, शिवम्, सुंदरम की अवधारणा पर नागरिकों को खासतौर से शुद्धता, सुंदरता व स्वच्छता के माहौल का अलग ही अनुभव हो। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के दौरान  प्रधानमंत्री की मंशानुरूप ही सभी धार्मिक, सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई कराई जाएगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि श्री राम हमारी आत्मा ही नहीं है बल्कि हमारी आस्था, संस्कार व प्रेरणा के स्रोत भी हैं, सभी जनमानस के हृदय में चिरकाल से श्री राम बसते आए हैं, इसमें किसी को भी तनिक संदेह नहीं होना चाहिए।

Tags: ak sharmamau newsSwachh Teerth Abhiyanswachh tirath campaignup news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील- पैदल कतई न आएं, सभी का दायित्व-अव्यवस्था की स्थिति न बने

Next Post

अयोध्या धाम में हजारों श्रद्धालुओं का आसरा बना पंचवटी आश्रय स्थल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
Panchavati Shelter

अयोध्या धाम में हजारों श्रद्धालुओं का आसरा बना पंचवटी आश्रय स्थल

यह भी पढ़ें

Amarnath Yatra

पहलगाम में भारी बारिश, अस्थायी रूप से स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा

06/07/2024
mrunal thakur

मृणाल ठाकुर की सोशल मीडिया में ट्रेडिशनल अवतार की तस्वीरें वायरल

22/08/2020
CM Bhajanlal Sharma

नकली व डबल गेम खेलने वालों से सावधान रहना होगा: भजनलाल शर्मा

21/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version