• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: अयोध्या धाम में खत्म होगी पार्किंग और लॉजिंग की समस्या

Writer D by Writer D
19/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya Dham

Ayodhya Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीरामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) से पहले ही अवध में उत्सव का माहौल है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। लोकल के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में राम भक्त पूरे देश और दुनिया से यहां दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में लोगों के रुकने और गाड़ियों की पार्किंग की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और अयोध्या नगर निगम द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई गई है, जहां पार्किंग के साथ-साथ फूड कोर्ट, डॉरमेट्री और बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी दी गई है। इस तरह की 5 पार्किंग अब तक शुरू हो चुकी हैं।

सुखद अनुभव लेकर वापस जाएंगे श्रद्धालु

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हैं। इनमें से 4 बिल्डिंग्स विकास प्राधिकरण ने तो एक नगर निगम ने बनाई है। हाल ही में एक पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है।

इन मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं। यहां बड़ी संख्या में लोगों के रुकने के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल की भी व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में इन व्यवस्थाओं में और भी सुधार किए जाएंगे, ताकि अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर वापस जाए

ओपेन रूफटॉप की भी व्यवस्था

उन्होंने बताया कि अमानीगंज के त्रिवेणी सदन में संचालित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ-साथ दुकानें, डॉरमेट्री, रेस्टोरेंट की सुविधा है। यहां 37 फोर व्हीलर और 50 टू व्हीलर्स की पार्किंग की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर कुल 85 दुकानें स्थापित हैं, जबकि थर्ड फ्लोर पर डॉरमेट्री के 166 बेड लगाए गए हैं तो फोर्थ फ्लोर पर रेस्टोरेंट और किचन की व्यवस्था की गई है। वहीं फिफ्थ फ्लोर पर ओपेन टेरेस रूफटॉप है, जहां पर बैठकर खाने-पीने का लुत्फ लिया जा सकता है।

अरुंधति भवन में मिल रही सभी सुविधाएं

टेढ़ी बाजार स्थित अरुंधति भवन के नाम से दो मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाए गए हैं। अरुंधति भवन वेस्ट 10700 स्क्वायर मीटर में स्थापित किया गया है। इसमें 3200 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट है तो वहीं 180 बेड्स की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त यहां 300 से अधिक कारों की पार्किंग की सुविधा है।

वहीं 200 दोपहिया वाहन भी यहां पार्क किए जा सकते हैं। दूसरे कॉम्प्लेक्स को 23500 स्क्वायर मीटर में निर्मित किया गया है। यहां 328 बेड्स की सुविधा है, जबकि 76 फोर व्हीलर और 132 टू व्हीलर्स को पार्क किया जा सकता है। यहां 110000 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट, 6000 स्क्वायर मीटर में बैंक्वेट हॉल और 4000 स्क्वायर मीटर में ओपेन रेस्टोरेंट एरिया है।

लक्ष्मण कुंज में पार्क हो सकेंगे हजारों वाहन

अयोध्या कलेक्ट्रेट के पास स्थित लक्ष्मण कुंज मल्टी स्टोरी पार्किंग का संचालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस कॉम्प्लेक्स में 1000 आउटडोर पार्किंग की सुविधा है, जबकि लोअर ग्राउंड में भी पार्किंग की जा सकेगी। 80 के करीब टू व्हीलर्स को भी पार्क किया जा सकेगा। अपर ग्राउंड फ्लोर पर 72 टू व्हीलर और 26 फोर व्हीलर, फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर 40-40 टू व्हीलर और 44-44 फोर व्हीलर की व्यवस्था है।

इसके अलावा टेरेस पर भी 65 फोर व्हीलर को पार्क किया जा सकता है। सेवेंथ फ्लोर पर रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाया गया है। वहीं बेसमेंट में 8 दुकानें, ग्राउंड फ्लोर पर एक कैंटीन, 15 दुकानें और 10 फूड कोर्ट बनाए गए हैं।

Tags: ayodhya dhamayodhya newsup news
Previous Post

अयोध्या धाम में हजारों श्रद्धालुओं का आसरा बना पंचवटी आश्रय स्थल

Next Post

महज संयोग नहीं, देव योग की साक्षी बन रही है मौजूदा पीढ़ीः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

महज संयोग नहीं, देव योग की साक्षी बन रही है मौजूदा पीढ़ीः योगी

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव में मॉक ट्रायल के बाद हो सकती है ऑनलाइन नामांकन की शुरुआत

20/07/2020
Surya Dev

आज मनाई जाएगी तुला संक्रांति, राशि के अनुसार करें दान

18/10/2023

इस महंगाई में ऐसे बचाएं रसोई गैस

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version