• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: कुशल मेजबान के रूप में नजर आए सीएम योगी

मंदिर के निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर्स, श्रमिकों व उनके परिजनों का भी किया सत्कार

Writer D by Writer D
22/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । श्रीराम लला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) एक कुशल मेजबान के तौर पर नजर आए। उन्होंने मेहमानों का स्वागत भी किया और मंदिर में सभी तैयारियों को भी परखा। पीएम मोदी के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगरानी के अलावा वो अफसरों को निर्देश देते भी नजर आए। उनके निर्देश के अनुसार अफसरों ने भी पूरी सक्रियता बरतते हुए मेहमानों का पूरा ख्याल रखा। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के साथ ही सभी मेहमान योगी सरकार की मेहमाननवाजी से भी खुश नजर आए।

तैयारियों का भी लिया जायजा

सीएम योगी (CM Yogi) मंदिर परिसर में सुबह ही पहुंच गए और उन्होंने वहां मेहमानों का स्वागत किया। बतौर मेजबान सीएम योगी ने राजनीति, कला, खेल, साहित्य, फिल्म जगत, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों का ससम्मान सत्कार किया। वह सुबह ही मंदिर परिसर में पहुंच गए और आए हुए मेहमानों से मिले। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े रहे इंजीनियर्स और श्रमिकों व उनके परिजनों से भी भेंट कर उनका सत्कार किया।

रामोत्सव 2024: कुशल मेजबान के रूप में नजर आए सीएम योगी

इसके साथ ही उन्होंने (CM Yogi) प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मेहमानों के बैठने के स्थल से लेकर गर्भ गृह में अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रमों की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर सीएम योगी (CM Yogi) और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें रामनामी पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

8 बजे से ही पहुंचने लगे थे मेहमान

इससे पहले सुबह 8 बजे से ही मेहमानों का मंदिर परिसर में आगमन शुरू हो गया। सभी मेहमानों को जन्मभूमि पथ होते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश दिलाया गया। उन्हें रामनामी पटका पहनाया गया। इसके बाद निर्धारित स्थान पर बैठाया गया।

‘मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया था’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी

मेहमानों में सांसद हेमामालिनी, रजनीकांत, कंगना रनौत, चिरंजीवी, उनके पुत्र रामचरन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल, कट्रीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्राफ, देवकीनंदन ठाकुर,रणदीप हुड्डा समेत अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि ऐतिहासिक कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। इस बीच, सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति भी दी।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandircm yogiram mandirramlalla pran pratishthaup newsYogi News
Previous Post

अयोध्याधाम का श्री राम मंदिर देश को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा: एके शर्मा

Next Post

रामलला के साथ ही आज भारत का स्व लौटकर आया हैः मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Mohan Bhagwat

रामलला के साथ ही आज भारत का स्व लौटकर आया हैः मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

नया यूपी अपराधियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि मानमर्दन करता है : योगी

10/10/2020
Maharishi Bhardwaj's ashram

महर्षि भारद्वाज के आश्रम का होगा कायाकल्प, योगी सरकार की तैयारी पूरी

14/08/2023
corona

6 माह की मासूम से हारा कोरोना, परिवार में लौटी खुशियां

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version