• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, मनोज जरांगे के आगे झुकी शिंदे सरकार

Writer D by Writer D
27/01/2024
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Maratha Reservation

Maratha Reservation: Eknath Shinde meets Manoj Jarange

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग पर अड़े मनोज जरांगे के धरने को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति का तापमान बढ़ गया था। लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजनीति के बढ़ते तापमान को उस वक्त ठंडा कर दिया, जब उन्होंने शुक्रवार रात एक मसौदा अध्यादेश का एलान किया। इसी बीच, शनिवार को आंदोलनकारी मनोज जरांगे और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई जिसको लेकर विपक्षी दलों के बीच हलचल तेज हो गई है। मुलाकात के दौरान मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दोनों ने मिलकर माल्यार्पण किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा मांगे मानने के बाद मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे धरने को मनोज जरांगे खत्म कर रहे हैं।

Eknath Shinde gave juice to Manoj Jarange and Maratha reservation movement  ended - एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे को पिलाई जूस, और खत्म हो गया मराठा आरक्षण  आंदोलन, महाराष्ट्र न्यूज

सीएम शिंदे और मनोज जरांगे की हुई मुलाकात

शनिवार को दोनों के बीच मुलाकात महाराष्ट्र के वाशी में हुई। खास बात यह है कि मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग पर अड़े कई आंदोलनकारी यहां हजारों की संख्या में जुटे हुए हैं। इस मुलाकात की जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार रात एक मसौदा अध्यादेश लाने के बाद सीएम शिंदे और जरांगे की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार रात सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने धरना स्थल पर जरांगे से मुलाकात की थी।

maratha reservation after meeting cm eknath shinde manoj jarange ends his  hunger strike | Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हतड़ाल, CM  शिंद ने पिलाया जूस, देखें तस्वीरें

कौन है जरांगे

पिछले साल सितंबर माह में जरांगे उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब पुलिस ने जालना जिले के सरती गांव में उनके अनिश्चितकालीन अनशन पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था। हालांकि बाद में जरांगे ने अपने धरने का दूसरा चरण शुरु किया था। आंदोलन को बढ़ते देख राज्य सरकार को उनसे बात करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

AAP विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर’, केजरीवाल ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिल के दौरान आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून बनाया था, हालांकि उसे 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था।

Tags: Eknath ShindeMaharashtra Newsmanioj jarangeMaratha reservationNational news
Previous Post

AAP विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर’, केजरीवाल ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप

Next Post

एके शर्मा ने परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Manav Sampada Portal

प्रॉपर्टी का नहीं दिया ब्यौरा, नहीं मिलेगा प्रमोशन.. योगी सरकार का सख्त फरमान

07/01/2026
Gola Gokarannath Bypoll Result

Gola Gokarannath Bypoll Result: भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को भारी बढ़त

06/11/2022
kidnapped

बगीचे में खेल रहे बच्चे को बाइक सवार लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version