• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

43 साल की उम्र में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
27/01/2024
in खेल
0
Rohan Bopanna

Rohan Bopanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन 2024 से भारतीय टेन‍िस फैन्स के लिए काफी शानदार खबर सामने आ रही है। दिग्गज भारतीय ख‍िलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन के साथ मिलकर पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। 27 जनवरी (शनिवार) को मेलबर्न पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड रोहन-एब्डेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और आंद्रे वावसोरी को 7-6 (0), 7-5 से हराया।

बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने इस खिलाड़ी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

43 साल के रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम (ओपन एरा) जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड्स जीन-जूलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर 2022 के फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल खिताब जीता था।

फाइनल मैच में इतालवी खिलाड़ियों ने बोपन्ना-एब्डेन को कड़ी टक्कर दी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक खिंचा। टाईब्रेकर में बोपन्न-एब्डेन ने मिलकर एक भी गेम नहीं गंवाया और पहला सेट जीता लिया। दूसरा सेट भी रोचक रहा, हालांकि उस सेट के 11वें गेम में इतालवी खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक हो गई, जिसने बोपन्ना-एब्डेन के पक्ष में मैच को झुका दिया। फाइनल मैच 1 घंटा और 39 मिनट तक चला।

रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, बने विश्व के नंबर-1 सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी

देखा जाए तो रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) का ये पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स (Grand Slam Doubles) खिताब है। इससे पहले मेन्स डब्ल्स में बोपन्ना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 और 2023 में रहा था, तब उन्होंने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा बोपन्ना फ्रेंच ओपन (2022) और विम्बलडन (2013, 2015, 2023) में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं।

Tags: australian open 2024Rohan Bopannasports newssports news in hindi
Previous Post

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

सीएम योगी कल सफाई मित्रों का करेंगे सम्मान, युवाओं को देंगे स्मार्टफोन

Writer D

Writer D

Related Posts

FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी कल सफाई मित्रों का करेंगे सम्मान, युवाओं को देंगे स्मार्टफोन

यह भी पढ़ें

cm yogi

विकास कार्यों के साथ सीएम योगी के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

19/06/2023
Burnt Alive

रेप पीड़िता गर्भवती लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

09/10/2022
Sadhna Gupta

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version