• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने ज्ञानवापी की परिक्रमा करने से रोका, मठ को पुलिस ने घेरा

Writer D by Writer D
29/01/2024
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Swami Avimukteshwaranand

Swami Avimukteshwaranand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी (Gyanvapi) की ASI सर्वे रिपोर्ट में हिंदू मंदिर के साक्ष्य और हिंदू देवी देवताओं के अवशेष मिलने की रिपोर्ट सामने आने के बाद लगातार ज्ञानवापी को संत समाज मंदिर मानने लगा है। ज्ञानवापी को मंदिर बता सोमवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) ने इसकी परिक्रमा का ऐलान किया था।

शंकराचार्य के ऐलान के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। आनन- फानन में भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित विद्यामठ पहुंची पुलिस टीम ने शंकराचार्य को ज्ञानवापी जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लगने और ज्ञानवापी परिक्रमा के लिए पूर्व से अनुमति न देने का हवाला दिया।

ज्ञानवापी की परिक्रमा को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनके गुरु ने डेढ़ साल पहले मिले ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को भोग लगाने की बात कही थी, लेकिन उस समय भी प्रशासन ने रोक दिया गया था। भोग मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल किया गया, लेकिन अभी तक वह मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसे में ज्ञानवापी के परिसर के बाहर से परिक्रमा कर अपने मंदिर और अपने भगवान को निहारने की इच्छा से पहले से जाने के लिए प्रशासन के बताया गया था।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwaranand) ने कहा कि सोमवार को जब ज्ञानवापी परिसर जाने का समय हुआ तो बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस टीम और आलाधिकारियों ने मठ से निकलने से मना कर दिया। उन्होंने धारा 144 (Section 144) होने का हवाला दिया है, जबकि मैं सिर्फ दो लोगो के साथ ही ज्ञानवापी की परिक्रमा करना चाहता हूं , ऐसे में धारा 144 (Section 144) का उलंघन नही होता है।

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwaranand) ने बताया कि जब से उन्होंने ज्ञानवापी परिक्रमा की बात कही तब से पुलिस ने उनके मठ को चारो तरफ से घेर रखा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन ज्ञानवापी के पास लाखो श्रद्धालु जाते है और नमाज़ी भी ज्ञानवापी में नमाज पढ़ते है, ऐसे में ज्ञानवापी परिसर के बाहर से परिक्रमा करने से उन्हें क्यों रोका जा रहा है।

स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने ज्ञानवापी परिक्रमा के लिए अनुमति नही ली थी: एसीपी

ज्ञानवापी की परिक्रमा करने जा रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwaranand)  को रोक जाने को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के भेलूपुर जोन के एसीपी अतुल अंजान ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मठ में रोक जाने को लेकर बताया कि ज्ञानवापी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद  के द्वारा वहां जाने की अनुमति नही ली गई थी। ऐसे में उन्हें बताया गया है, कि न तो उन्होंने अनुमति ली है और धारा 144 (Section 144) है। ऐसे में वह संत और बटुको के साथ वहां नही जा सकते है। वहां जाने के लिए इन्हें अनुमति लेनी होगी, यदि अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र देते है और जो आलाधिकारियों का निर्देश आएगा उसे अमल करवाया जाएगा।

Tags: gyanvapi caseswami avimukteshwaranandvaranasi news
Previous Post

कितनी भी बिजली करो प्रयोग, बिल आएगा शून्य, जानें केजरीवाल का पूरा प्लान

Next Post

स्नेह मिलन कार्यक्रम: एके शर्मा की अनूठी पहल, मऊ के विकास के लिए जनता से मांगे सुझाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Haryana Education Committee terms UP's education model useful.
उत्तर प्रदेश

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
Parakh 2026
उत्तर प्रदेश

परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

27/07/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार पशुओं के लिए बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

27/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

27/07/2026
Swatantra Dev
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में बचे हुए गांवों में 24 घंटे काम कर जल्द से जल्द पहुंचाएं नल से जल : स्वतंत्र देव

27/07/2026
Next Post
AK Sharma

स्नेह मिलन कार्यक्रम: एके शर्मा की अनूठी पहल, मऊ के विकास के लिए जनता से मांगे सुझाव

यह भी पढ़ें

cm yogi

अपने पूर्वजों और अपनी विरासत के सम्मान से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: सीएम योगी

09/09/2022
rape

11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/09/2022

अच्छी नींद पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version