• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दाग-धब्बों चेहरे के लिए अपनाएं ये नुस्खा, फूलों सी दमक उठेगी स्किन

Writer D by Writer D
11/03/2024
in फैशन/शैली
0
Coconut Oil

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अनियमित खान-पान, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से अक्सर चेहरा बेजान नजर आता है। तनाव और व्यस्त लाइफस्टाइल से चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स और रेसेज होना आम बात है। ऐसे में महिलाएं स्किन ग्लोइंग (Glowing) बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कई बार ये ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन को खूबसूरत बना देते हैं, तो कई बार इसके साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ते हैं। हालांकि किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है और स्किन टाइप क्या है? इस पर निर्भर करता है कि वो स्किन को सूट करेगा या नहीं।

दादी-नानी का खास नुस्खा

अगर, आप भी स्किन पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करके थक चुके हैं और रिजल्ट अब तक नहीं मिला है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं दादी-नानी का एक खास नुस्खा। इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर चेहरे से दाग-धब्बों को हटाया जा सकता और एक बार फिर से स्किन को फूलों सा खूबसूरत बनाया जा सकता है। ये नुस्खा है आलू का। आलू कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाने में सहायक साबित होते हैं। यहां पर एक बात ध्यान देने वाली है कि आलू के नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी स्किन के बारे में सभी चीजों को अच्छे से जान लें।

ऐसे बनाइए आलू का फेसपैक

आलू का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक आलू को कद्दूकस कीजिए। अब इसमें 1 या 2 चम्मच चावल का आटा मिला लीजिए। अब इसे चेहरे पर लगाइए। सप्ताह में 3-4 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर दिखने वाले दाग-धब्बे हल्के हो जाएंगें। आप चाहे तो इस फेसपैक में थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं।

डार्क सर्कल भी होगा खत्म

आलू से आंखों के आसपास होने वाले डार्क सर्कल को पल में खत्म किया जा सकता है। इसके लिए आलू को पतला-पतला स्लाइस में काटिए। इन स्लाइस को आंखों पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इस तरह आलू लगाने से आंखों को ठंडक पहुंचती है और डार्क सर्कल कम होते हैं। आप चाहे तो आलू को कुछ देर गुलाब जल में भिगोकर रख सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल डार्क सर्कल पर सकते हैं।

पार्टी लुक में लाएगा ग्लो

अगर, आप किसी पार्टी में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं या जाने वाले हैं और आपके पास फेशियल करवाने का वक्त नहीं है तो भी आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू, टमाटर, संतरे को लेकर एक साथ पीस लीजिए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाइए. जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लीजिए। आलू, टमाटर और संतरे के पेस्ट से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा और रंगत में निखार आएगा।

Tags: beauty hacksBeauty tipsglowing skinSkin Care
Previous Post

इस चीज से मिलेगा बेदाग चेहरा, मिलेगा गज़ब का निखार

Next Post

ग्लोइंग फेस के लिए लगाएं ये चीजें, दिखेगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Glowing Skin

ग्लोइंग फेस के लिए लगाएं ये चीजें, दिखेगा असर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Arrested

अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 16 मोटर साइकिलें बरामद

30/03/2023
CM Yogi

किसान किसी के सामने हाथ न फैलाएं, यह केंद्र व राज्य सरकार का उद्देश्यः सीएम योगी

09/12/2024
rape

ब्रिटेन में सिख महिला से रेप, नस्लीय टिप्पणी भी की

13/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version